गढ़शंकर पुलिस ने विभिन्न जगहों से मोटसाईकल चोरी करने के आरोपी दो युवको को ग्रिफतार किया, चोरी के सात मोटरसाईकल बरामद

by

गढ़शंकर: गांव मोयला के निर्मल सिंह पुत्र बिक्कर सिंह की मोटरसाईकल चोरी की शिकायत पर दो युवकों को पुलिस ने ग्रिफतार किया तो उनके  दुारा चोरी किए गए सात मोटरसाईकल विभिन्न जगहों से चोरी करने का ख्ुालासा हुया। जिन्हें हिामचल व पंजाब की विभन्न जगहों से बरामद कर लिया गया।
निर्मल सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी मोयला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गढ़शंकर शहर में इंडिया बैंक के निकट हीरो होडां सपलैडर काले रंग का मोटरसाईकल नंबर पीबी-07एजी-0927 खड़ा कर गया था तो जव शाम को वापिस आया तो माटरसाईकल वहां पर नहीं था। जिसके बाद मोटरसाईकल ढूंढने की कोशिश करने लगा तो पता चला कि मनीश कुमार पुत्र मोहन लाल व रोहन पुत्र सोहन लाल ने मोटरसाईकल चोरी किया है। जिस पर पुलिस ने मनीश कुमार व रोहन को पकड़ लिया और दोनों दुारा बताए जगह से निर्मल सिंह का हीरो होडां सपलैंडर मोटरसाईकल नंबर पीबी-07-एजी-0927 सहित हिमाचल प्रदेश व पंजाब की अन्य विभिन्न जगहों से मोटरसाईकल नंबर पीबी-16ई-6794 व एचपी-72बी- 3509 सहित सात चोरी किए मोटरसाईकल बरामद किए गए है। पुलिस ने मनीश कुमार पुत्र मोहन लाल, रोहन पुत्र सोहन लाल निवासी हरवां के खिलाफ धारा 379 व 411 तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि मनीश कुमार व रोहन को माननीय अदालत में पेश किया गया था तो माननीय न्यायधीश ने दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है और अव हम दो दिन आरोपयिों से पूछताछ करेगें और अन्य मोटरसाईकल चोरी की घटनाओं का पता करने की कोशिश करेगें।
फोटो: एएसपी तुषार गुप्ता व एसएचओ ईकबाल सिंह सात बरामद किए मोटरसाईकलों व आरोपियों के साथ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुभाष चंद्र पदोन्नति होकर इंस्पेक्टर बने एस एस पी संदीप कुमार मलिक ने लगाया रैंक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एस एस पी होशियारपुर कार्यालय में रीडर एस एस पी होशियारपुर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने इस अवसर पर उन्हें इंस्पेक्टर रैंक संदीप कुमार मलिक एस एस...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी का मेयर : पटियाला में पहली बार मिली जीत

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ कहे जाने वाले पटियाला में आम आदमी पार्टी के नेता कुंदन गोगिया को पार्षद चुना गया है। वह शहर के 7वें मेयर होंगे। शुक्रवार को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ जीरकपुर, 8 जून। जीरकपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

विदेश भागे अपराधियों को लाएंगे वापस : तुरंत FIR दर्ज करने के डीजीपी गौरव यादव नेदिए आदेश

अमृतसर  । राज्य में सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत बनाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को अमृतसर और जालंधर में राज्य के सभी डीआईजी, पुलिस कमिश्नरों, एसएसपीजी व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!