आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर किया जाएगा संचालित – रोहित ठाकुर

by
पाईनग्रोव स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित
एएम नाथ। कसौली :   शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा। रोहित ठाकुर आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित पाईनग्रोव स्कूल द्वारा वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
May be an image of text
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई पैटर्न आधारित स्कूलों का अलग रंग होगा और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अलग रंग की वर्दी होगी। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं के साथ-साथ मैस का प्रबंध भी किया जाएगा और विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा।
रोहित ठाकुर ने कहा कि पाईनग्रोव निसंदेह ही देश के बेहतरीन विद्यालयों में शामिल है। उन्होंने कहा कि पाईनग्रोव स्कूल छात्रों के समग्र विकास पर बल दे रहा है। स्कूल के छात्र शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, कला, संगीत, वाद-विवाद और नेतृत्व प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए पाईनग्रोव स्कूल की पहल की सराहना भी की।
May be an image of track and field, fire and text
रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। आज प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में अपना नाम अंकित करवा चुका है। प्रदेश ने आज 07 प्रतिशत साक्षरता से 99.30 प्रतिशत साक्षरता के गौरवपूर्ण मील के पत्थर को हासिल कर लिया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार बदलाव ला रही है। सरकार ने कमियों का पता लगाकर उन्हें दूर किया है, जिसके कारण शिक्षा में वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर पहुंच चुका हिमाचल प्रदेश आज 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रगतियां केवल आंकड़े नहीं हैं, यह प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र में बदलने के लिए सरकार के दृष्टिकोण का मूर्त रूप हैं।
May be an image of text
रोहित ठाकुर ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उनके अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही है।
May be an image of text
कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि पाईनग्रोव स्कूल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इस विद्यालय में से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।
पाईनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए.जे. सिंह ने शिक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मेजर जनरल विनीत गौड, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (हिमफेड) के निदेशक भीम सिंह जौहटा, पाईनग्रोव स्कूल के प्रशासन की निदेशक समीक्षा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पाईनग्रोव स्कूल के अध्यापक व छात्र उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भविष्य में स्कूलों में शुरू किया जाएगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

हिमाचल 2026 तक बनेगा देश का हरित उर्जा राज्य, ई-वाहनों और सौर उर्जा को दिया जा रहा बढ़ावा डीएवी स्कूल घुमारवीं के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के 187 पदों की काउंसलिंग 7 जनवरी को रावमापा छोटा शिमला में

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 दिसम्बर। जेबीटी अध्यापकों के 187 पदों के लिए काउंसलिंग 7 जनवरी, 2025 को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब , समाचार

सैला खुर्द में बाढ़ पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं-कम-राहत कैंप का सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से किया गया आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने नए न्यायिक परिसर से राहत सामग्री से भरे वाहन को राहत शिविर के लिए किया रवाना होशियारपुर, 04 अगस्त:   पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के नेतृत्व व जिला एवं सत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

186.83 करोड़ रूपये के भारी बारिश से जिला ऊना में नुक्सान का आंकलन : सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करें पुनर्वास कार्य – मुकेश अग्निहोत्री

जिला में सड़क, पानी व बिजली की सभी योजनाएं बहाल – उप मुख्यमंत्री ऊना, 3 अगस्त – लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर कर...
Translate »
error: Content is protected !!