जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने किया मतदान : मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 21 व 22 मई को जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें भटियात विधानसभा क्षेत्र के  166, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के 129, चंबा विधानसभा क्षेत्र के 156, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के 105, तथा चुराह विधानसभा क्षेत्र के 139 दिव्यांग , 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा आवश्यक सेवाओं से संबंधित  मतदाता शामिल हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार अब्सेंटी वोटर की श्रेणी में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं, विभिन्न विभागों के माध्यम से आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारीयों तथा कोविड-19 से ग्रस्त मरीजों को को नियमानुसार अबसेंटी वोटर की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब्सेंटी वोटर श्रेणी के दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को 21 मई से 28 में तक मोबाइल पोलिंग पार्टियों के माध्यम से घर द्वार पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है जबकि अब्सेंटी वोटर श्रेणी के तहत आवश्यक सेवाओं से संबंधित कर्मचारियों को उपमंडल मुख्यालय स्तर पर मतदान सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि  22 मई 2024 तक चुराह विधानसभा क्षेत्र में  85 वर्ष इससे अधिक आयु वर्ग के 112 तथा 27 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर पर मतदान सुविधा का लाभ लिया है। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के 83  व 17 दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर द्वार पर मतदान सुविधा प्रदान की गई है। चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 85 वर्ष में इससे अधिक आयु वर्ग के 131 तथा दिव्यांग श्रेणी के 25 मतदाताओं  को भी उनके घर पर ही मतदान सुविधा प्रदान की गई है । डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष इससे अधिक आयु वर्ग के 90 तथा दिव्यांग श्रेणी के 39 मतदाताओं ने अपने घर पर ही मतदान सुविधा का लाभ प्राप्त किया है। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत 85 वर्ष व इससे आयु वर्ग के 120 तथा दिव्यांग श्रेणी के 46 मतदाताओं को उनके घर द्वार पर मतदान सुविधा प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत अब्सेंटी वोटर श्रेणी के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं से संबंधित पांच कर्मचारीयों ने 20 से 22 मई 2024 की अवधि के दौरान उप मंडल मुख्यालय भरमौर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग चंबा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं तथा इस कड़ी में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के दिव्यांग तथा 85 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को उनके घर द्वार पर 21 से 28 मई तक मतदान सुविधा प्रदान की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र के महापर्व में 201283 महिला मतदाता निभाएंगी भागीदारी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला चंबा में कुल 201283 महिलाएं मतदाता सूची में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर लोगों के जीवन में आ रहे हैं सकारात्मक बदलाव: राज्यपाल

एएम नाथ। परवाणू (सोलन) :   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने स्वनिधि से समृद्धि योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावशाली क्रियान्वयन सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओछी राजनीति के चलते राहुल गांधी जैसे लोग भारत के लोकतंत्र पर उठाते हैं सवाल : अनुराग सिंह ठाकुर

लोकतंत्र भारत की आत्मा, यहाँ संवैधानिक जड़ें मजबूत : अनुराग ठाकुर अनुराग सिंह ठाकुर ने कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC) 2026 में हिस्सा लिया एएम नाथ। दिल्ली/शिमला :  पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य ठीक है तो व्यक्ति कठिन से कठिन व विपरीत परिस्तिथियों में भी जीवन पथ पर उत्साह पूर्वक आगे बढ़ता : डाॅ मंजू बहल

बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना ने आज डॉ अम्बेडकर भवन बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!