लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर दुश्मन गैंगस्‍टर कौशल चौधरी की पत्‍नी मनीषा चौधरी गिरफ्तार : रंगदारी और फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार

by

हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद कुख्‍यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। कौशल चौधरी की पत्‍नी पर फोन कर लोगों से रंगदारी मांगले का गंभीर आरोप है। बता दें कि कौशल चौधरी जेल में बंद है। उसे गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर दुश्मन माना जाता है। देवेंद्र बंबीहा की हत्‍या के बाद से चौधरी बंबीहा गैंग संभालता है।

कौशल चौधरी पर हत्या, रंगदारी, फिरौती, लूट और अपहरण के कई मामले पंजाब और गुरुग्राम में दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक कौशल चौधरी दुबई में रहता था। दुबई में बैठकर ही वो हरियाणा और पंजाब में अपने वारदातों को अंजाम देता था। साल 2021 में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन में चौधरी को धर दबोचा था। तभी से वो जेल में है। कौशल चौधरी के बारे में कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे विक्की मिद्दीखेड़ा के हत्यारों को हथियार चौधरी ने ही मुहैया कराई थी।

कौशल से बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने करवाई थी मूसेवाला की हत्या :  इसी विक्की की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। इस हत्या के बाद कौशल चौधरी ने खुली धमकी दी थी कि वो अब लॉरेंस बिश्नोई की हत्‍या करेगा।  इससे पहले भी कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी बिजनेसमैन के घर इंग्लैंड में फायरिंग करवाई थी और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी थी। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई भी कौशल चौधरी को हर हाल में मारना चाहता है, क्योंकि चौधरी उसकी गैंग पर पलटवार कर सकता है। कौशल चौधरी के पास भी लॉरेंस बिश्नोई की तरह बड़ी तादात में शूटर्स हैं, नेटवर्क है और पैसा भी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री का पुतला : गढ़शंकर तहसील कोर्ट परिसर के सामने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट इकाई गढ़शंकर ने फूंका

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की राज्य कमेटी की बैठक के निर्णय के मुताबिक  शिक्षकों की विभागीय मांगों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने के...
article-image
पंजाब

केजरीवाल को ईडी से बचा रहे भगवंत मान : देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री को केंद्रीय एजेंसी के चंगुल से बचाने के लिए दूसरे राज्य में राजनीतिक शरण मिली : अर्शदीप कलेर

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आम आदमी पार्टी  के नेता अरविंद केजरीवाल को ”राजनीतिक शरण” देने और प्रवर्तन निदेशालय के समन के बीच उन्हें बचाने का आरोप लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 नवंबर के बाद विदेश से लौटे 271 यात्री, अब तक कोई नहीं निकला पॉजीटिवः डीसी

जिला ऊना में कोविड-19 वायरस की स्थिति पर डीसी ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना, 22 दिसंबरः कोविड-19 वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के बाद जिला ऊना में विदेश से लौटे...
article-image
पंजाब

गांव धनोआ से निर्मल कुटिया गालोवाल तक विशाल नगर कीर्तन सजा : वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह

मुकेरियां (होशियारपुर), 03 दिसंबर श्री गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित पवित्र बेई के साथ-साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया एवं पांच प्यारों के नेतृत्व में गांव धनोआ...
Translate »
error: Content is protected !!