10,031 सरपंचों और पंचों को मुख्यमंत्री भगवंत ने दिलाई शपथ : गांवों को नशामुक्त और हराभरा बनाना – मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के सभी चुने हुए सरपंचों और पंचों का स्वागत किया। उन्होंने 19 जिलों के 10,031 सरपंचों और 81,805 पंचों को शपथ दिलाई।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई गांवों में पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जो लोकतंत्र की नींव को मजबूत करती हैं।

भगवंत मान ने पंच-सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘चुनाव के समय चाहे किसी भी पार्टी के साथ रहें, लेकिन अगले 5 साल गांव की भलाई के लिए काम करें। पंचायतें लोकतंत्र की नींव होती हैं और अगर नींव मजबूत होगी, तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा। लोगों ने जो उम्मीदें आपसे रखी हैं, उन पर खरा उतरने का समय अब आ गया है।’

हम बिना पक्षपात के करते हैं विकास की राजनीति-  मुख्यमंत्री ने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार बिना किसी पक्षपात के विकास की राजनीति करती है। गांवों के विकास के लिए हर संभव संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई पर जोर देते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए हमें एक सामाजिक लहर बनानी होगी। सभी को एकजुट होकर गांवों को नशामुक्त करना है।’ इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देने का आग्रह किया, ताकि गांव हरे-भरे और स्वच्छ बन सकें।

गांववालों को पता होता है नशा कौन बेचता है-   सीएम मान बोले- आज शपथ ग्रहण समारोह में परिवारों सहित पहुंचे सभी सरपंच साहिबानों को बहुत-बहुत बधाईयाँ। मुझे उम्मीद है कि आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।गांववालों को सब पता होता है कि कौन हमारे गांव में नशा बेचता है। इसके खात्मे के लिए हमें सबको एकजुट होकर समाजिक लहर बनाने की ज़रूरत हैं ताकि गांवों को साफ-सुथरा और नशा मुक्त बनाया जा सके।

पंजाब की बेहतरी के लिए शपथ दिलाई-   मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज लुधियाना के गांव धनानसू की साइकिल वैली में 19 जिलों के 10 हजार से ज्यादा नवनिर्वाचित सरपंच साहिबानों को पंजाब की बेहतरी के लिए काम करने के लिए शपथ दिलाई गई। नई जिम्मेदारियों के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर गिरफ्तार-22 नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाला : मरीजों की दवाई बेची जा रही थी बाजार में- ड्रग इंस्पेक्टर को भी सह आरोपी बनाया

चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के विभिन्न हिस्सों 22 नशा मुक्ति केंद्रों को चलाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमित बंसल को गिरफ्तार किया है। जबकि ड्रग इंस्पेक्टर लुधियाना रूपप्रीत कौर को भी...
article-image
पंजाब

62वां आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट धूमधाम से शुरू

मुख्य अतिथि के रूप में चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. इशांक कुमार शामिल हुए *अंडर-18 वर्ग के पहले अकादमी मैच में फुटबाल अकादमी माहिलपुर ने हिमाचल फुटबाल अकादमी को 4-0 के अंतर से...
article-image
पंजाब

LTSU Signs Landmark MoU with

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/July 31 :  Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, signed a Memorandum of Understanding (MoU) with Aspiring Leaders India Foundation (ALIF), the India Foundry for Aspire Institute, an independent nonprofit organization originally...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के...
Translate »
error: Content is protected !!