आचार्य आशीष वशिष्ठ जी ने किया हवन यज्ञ :श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 12वां विशाल भंडारा श्रद्धापूर्वक आरंभ

by
गढ़शंकर, 25 जून l  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा सभी स्थानीय निवासियों के सहयोग से आज हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 12वां विशाल भंडारा शुरू किया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए सभा के अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य आशीष वशिष्ट जी ने संतों व  श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हवन यज्ञ किया और उसके बाद कंजक पूजन के उपरांत विधि विधान से 12वां विशाल भंडारा प्रारंभ किया गया जो शिव इच्छा तक चलेगा उन्होंने बताया कि इस दौरान लंगर कमेटी के सभी सेवादार श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखेंगे।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा लंगर कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी, अशोक पाराशर, योगराज गंभीर, विनोद कुमार, अजय अग्निहोत्री, राजीव अरोड़ा, विनय शर्मा, वनीत लंब, बलविंदर टोनी, चेतन कुमार , और लंगर समिति के अन्य  सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांवों में बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करवाई जा रही हैं आधारभूत सुविधाएं: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी किकरां में 25 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का किया लोकार्पण होशियारपुर, 03 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के गांवों में आधारभूत...
पंजाब

31 दिसंबर तक हाउस टैक्स व प्रापर्टी टैक्स एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज व जुर्माने पर माफी: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 13 दिसंबर: कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से आम जनता को एक सुनहरी मौका दिया गया है। इस सुनहरी मौके के अंतर्गत जिन शहर...
article-image
पंजाब

मैकडॉनल्ड्स के बाथरूम में संदिग्ध हालत में एक युवक का मिला शव

 जीरकपुर :   स्थित मैकडॉनल्ड्स के बाथरूम में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला। इसके बाद मैकडॉनल्ड्स के स्टाफ ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जैसे ही सूचना पुलिस कंट्रोल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे : 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था, 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे, मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे : केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।।इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!