मिंजर मेला 2024 से संबंधित सांस्कृतिक संध्या उपसमिति की बैठक आयोजित

by

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की बैठक की अध्यक्षता,एएम नाथ। चंबा
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में सांस्कृतिक उपसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मिंजर मेले की 8 सांस्कृतिक संध्याओं में स्टार नाईट, स्थानीय तथा हिमाचली नाईट निर्धारित करने बारे, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम प्रस्तुत करने बारे, स्टार कलाकारों को आमंत्रित करने बारे, हिमाचली कलाकारों को आमंत्रित करने बारे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज लाईट तथा सांऊड बारे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आर्केस्ट्रा करने बारे विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 के दौरान आयोजित होने वाली कुल आठ सांस्कृतिक संध्याओं में से दो बॉलीवुड नाइट, दो पंजाबी नाइट, तीन हिमाचली नाइट तथा एक चंबयाली नाइट होंगी। मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित ऑडिशन के लिए संगीत कला में माहिर लोगों को निर्णायक मंडल में शामिल किया जाएगा। अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने बताया कि मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या को छोड़कर अन्य सभी सांस्कृतिक संध्याओं का समय रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा जबकि अंतिम सांस्कृतिक संध्या रात्रि 12:00 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि क्योंकि मिंजर मेला को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त है इसके मध्य नजर मेले में अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियां शामिल करने का प्रयास भी किया जाएगा। अमित मेहरा ने बताया कि यह बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा इस दौरान समिति सदस्यों के बहुमूल्य सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनते के पश्चात उन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मिंजर मेला 2024 की सांस्कृतिक संध्या उप समिति के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर नोनी राणा, काला राणा का भाई लंबे समय से था फरार

नई दिल्ली :  भारत के मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर में से एक, नोनी राणा को यूनाइटेड स्टेट्स में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने उसे नियाग्रा बॉर्डर के पास तब हिरासत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुगती की ऊँची धार में हुए भूस्खलन से 200 भेड़-बकरियों के दबने की आशंका

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर उपमंडल की कुगती की ऊँची धार में हुए भूस्खलन से बड़ा नुकसान होने की खबर है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार लगभग 200 भेड़-बकरियों के दबने, घायल होने और मरने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद सदस्य के लिए 3 तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए 17 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 7 मई । पंचायत चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वीरवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के समक्ष 3...
Translate »
error: Content is protected !!