वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार उठा रही है ठोस कदम : दिग्विजय मल्होत्रा

by
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों की सुनी समस्याएं
एएम नाथ। नूरपुर :  राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने आज सोमवार को नगर परिषद हॉल में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य वाल्मीकि समाज की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना था।
  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
  मल्होत्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ‘महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना’ शुरू की है, जिसके तहत वाल्मीकि समुदाय के लोगों को तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत उन लोगों को लाभ मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है और जो आवासीय सुविधा से वंचित हैं।
  उन्होंने बताया कि योजना के आवेदन फॉर्म जल्द ही तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध होंगे। इच्छुक लोग अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए अपने नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला कोली समाज कार्यकारिणी चुनाव 19 को कुनिहार में

बीबीएन, 9 अप्रैल (तारा) : जिला कोली समाज की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 19 अप्रैल को कुनिहार में स्थित सिंग़ तंदूर रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला महासचिव जगदेव गर्ग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को सताने लगा खरीद-फरोख्त का डर : बीजेपी के संपर्क से बचने को सदस्य राज्य से बाहर गुप्त स्थान पर किए शिफ्ट

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने से पहले ही कांग्रेस को अपने जीतने वाले नेताओं की खरीद-फ़रोख़्त (हॉर्स ट्रेडिंग) का डर सताने लगा है। इसलिए पार्टी ने अभी से खरीद-फ़रोख़्त रोकने की रणनीति बना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के चार शहरी निकायों में अब कुल 87 उम्मीदवार चुनावी मैदान में : 06 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए वापिस

एएम नाथ। बिलासपुर, 06 मई: नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में नाम वापसी की प्रक्रिया आज सम्पन्न हो गई। जिला बिलासपुर के चार नगर निकायों में 06...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह : वीरभद्र सिंह फाउंडेशन से 16 प्रभावित परिवारों दी आर्थिक राहत

एएम नाथ।  धर्मशाला, 27 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह पंचायत का दौरा कर हाल ही में आपदा से प्रभावित...
Translate »
error: Content is protected !!