मंत्रिमंडल का विस्तार इसी साल होगा : जनता को 10 गारंटियां दी थीं, 3 गारंटियां पूरी कर दी गई, अन्य 7 गारंटियों को भी किया जाएगापूरा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश  में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा । यह शब्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार इसी साल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तीन मंत्री पद खाली पड़े हुए हैं। प्रदेश में बीते कई महीनो से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार हो रहा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को 10 गारंटियां दी थीं। इनमें से तीन गारंटियां पूरी कर दी गई हैं। अन्य सात गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गारंटी पूरी करने के लिए राज्य सरकार के पास चार साल का वक्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम के बहाली, 680 करोड़ रुपये की स्टार्टअप योजना और इंग्लिश मीडियम स्कूल की गारंटी पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य गारंटियों पर भी काम चल रहा है और इन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

                    मुख्यमंत्री  सुक्खू ने केंद्र से मिल रहे सहयोग के सवाल पर कहा कि वे केंद्र सरकार से लगातार संवाद करते रहते हैं। जहां जरूरी होता है, वहां केंद्र सरकार धन भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार एक साल का वक्त पूरा करने जा रही है। धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह होगा। राज्य सरकार ने 365 दिन में 365 फैसले लिए हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार ने जो काम किया, वह भी इस दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक साल के कार्यकाल का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि वे मुख्य विपक्षी दल हैं और विरोध करना उनका दायित्व भी बनता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोपड़ में 31 मई को एनजीटी की बैठक से पहले डीसी ने संबंधित पक्षों से की बात, रणनीति पर हुई चर्चा

ऊना :  पंजाब की सीमा से सटे सनोली, मजारा, मलूकपुर व बीनेवाल पूना गांवों में पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए 31 मई को होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अंब विकास खंड के तहत आने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रोन से जासूसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री का बयान ग़ैर ज़िम्मेदाराना और हास्यास्पद – अपने साथी विधायकों की गर्दन काटने की बात पर खेद व्यक्त करें स्पीकर : जयराम ठाकुर

वानिकी और औद्यानिकी महाविद्यालय बंद करने की साज़िश रच रही है सरकार , सुक्खू सरकार प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति की ज़िम्मेदार वेतन दो महीनें बाद लेने के बजाय सीपीएस को क्यों नहीं हटाती...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!