आज ज़रूरत आरोपों की नहीं, समझ की है….अस्पताल में कोई डॉक्टर या मरीज़ नहीं जीतेगा या हारेगा, हारती है तो सिर्फ़ इंसानियत : डॉ. जनक राज

by

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्क़तों का सामना

एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में हालिया मारपीट और सुरक्षा चूक के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रदेश में डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने पर आम लोगों को भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक डॉ. जनक राज का कहना है कि जरूरत गुस्से की नहीं, संवेदना की है। ज़रूरत टकराव की नहीं, संवाद की है।
क्योंकि अस्पताल में कोई डॉक्टर या मरीज़ नहीं जीतेगा या हारेगा अगर हारती है तो सिर्फ़ इंसानियत। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर और मरीज़ आमने-सामने होते हैं,
जब संवाद की जगह टकराव ले लेता है,
तो चोट सिर्फ़ रिश्तों को नहीं लगती। उस आम जनता को लगती है,
जिसका कोई कसूर नहीं होता है। डॉ. जनक राज ने कहा कि मेरा अस्पताल प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि दोनों पक्षों को साथ बिठाओ चाय पिलाओ और दोनों पक्षों द्वारा आवेग में जो गलती हुई है, दोनों पक्ष अपनी अपनी गलती मानकर हिमाचल के आमजनामस के हित में एक नई शुरुआत करें।
डॉ. जनक राज ने कहा कि डॉक्टरों के इस फैसले से अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मुख्यमंत्री की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया है। मगर डाक्टर नहीं मान रहे हैं।
रेज़िडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि IGMC जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थान में भीड़ द्वारा डराने-धमकाने की घटना हुई, जिससे न केवल डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए, बल्कि अस्पताल का सामान्य कामकाज भी बाधित हुआ।
डॉक्टरों की हड़ताल के ऐलान के बाद मरीजों और उनके परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो IGMC सहित पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी की दवा कंपनी पर छापा पंजाब पुलिस का : कथूनांगल में कार से बरामद ट्रामाडोल की 50 हजार गोलियां को लेकर बड़ी कारवाई

रोहित जस्वाल।  बद्दी/ अमृतसर :  बद्दी स्थित दवा उद्योग में पजांब पुलिस और दवा नियामक के अधिकारियों की एक टीम ने नशीली दवाओं के मामले को लेकर छापामारी की। बीते रविवार को अमृतसर के कथुनांगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम नेत्रा मेती ने की पालमपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक

एएम नाथ।  पालमपुर, 12 जून :- उपमंडल पालमपुर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली हल्के को प्रदेश का मॉडल हल्का बनाया जाएगा :प्रो राम कुमार

हरोली। गांव संसोवाल में अजोयित जान सभा मे हिमाचल प्रदेश उधौग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार ने कहा के भाजपा सरकार दुआरा हरोली के सर्बपक्षी विकास के लिए लगतार काम किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व एवं कृषि अधिकारियों ने सीखा फसल पैदावार के आंकलन का तरीका : डॉ. कुलदीप धीमान 

एएम नाथ। चंबा :   वर्तमान खरीफ मौसम में जिला चंबा में मक्की व धान की पैदावार कितनी होगी इसका आंकलन करने के लिए पिछले दो दिनों में राजस्व अधिकारियों व कृषि अधिकारियों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!