60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, साथी छात्रा ने ही बनाया था : लडक़ी ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की : एसएसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

by

चंडीगढ़ : खरड़ के निकट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की बात को नकारते हुए एसएसपी ने कहा कि अफवाहों पर धयान न दे।
ये वीडियो साथी छात्रा ने ही बनाया था और उसने शिमला में अपने एक दोस्त को भेजा था। उसी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा होना शुरू हुआ, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।
जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती है। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।
इस वीडियो का सामने आने के बाद सभी छात्राएं हॉस्टल खाली कर बाहर आ गई। उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। छात्राओं ने पूरी यूनिवर्सिटी को घेर लिया। यह देख सुरक्षा कर्मियों ने यूनिवर्सिटी के गेट बंद कर दिए। जिसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
यूनिवर्सिटी में हालात संभालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल तैनात है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। लड़की को हिरासत में ले लिया गया है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद जाकर पता करूंगी कि पूरा मामला क्या है? शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।
SSP विवेकशील सोनी ने बताया- लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल ले लिया गया है। लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है। दूसरी लड़कियों का वीडियो नहीं है। जब वह वीडियो भेज रही थी, तब हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने भी देख लिया। आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। विवेकशील सोनी ने कहा कि महिला वार्डन से गलती से कहा था कि दूसरी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना था। आरोपी ने किसी दूसरी लड़की का वीडियो बनाया ही नहीं है।
लडक़ी ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की : एसएसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो मामले में एसएसपी विवेकशील सोनी ने बातचीत करते हुए कहा कि यह बात देर सायं उनके ध्यान में आई थी, जिसमें पता लगा था कि किसी लडक़ी द्वारा एक वीडियो बनाई गई है। इस वीडियो को लेकर कई अफवाहें फैल गई थी कि वीडियो कुछ अन्यों की भी बनाई गई है, जिसको लेकर छात्राओं द्वारा यहां प्रदर्शन भी किया गया।
उन्होंने कहा कि इस संबंधी एफआईआर दर्ज की गई है तथा जो आरोपी है, उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी की मौत नहीं हुई है तथा ऐसे अफवाहें से उन्होंने बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई ऐसी वीडियो अफवाहों वाली सामने आ रही हैं, परंतु मैडिकल रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा फोरैंसिक जांच भी की जा रही है।
बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में देर रात्रि छात्राओं द्वारा भारी हंगामा किया गया। मामला अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने का है। छात्राओं के नहाते हुए के वीडियो बनाए गए। 60 के करीब लड़कियों के वीडियो बना कर वायरल करने का मामला उजागर हुआ है। यूनिवर्सिटी की छात्रा पर ही वीडियो बनाने का आरोप है।
होस्टल की छात्राओं की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने वाली लडक़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस लडक़ी ने कबूल किया है कि उसने यह वीडियो बना शिमला के लडक़े के कहने पर बनाया था। यह वीडियो बना कर इस लडक़े को वह भेजती थी तथा आगे यह लडक़ा इसको वायरल कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी समय से बनाया जा रहा था। जब मामला वाडर्न के ध्यान में आया तो हंगामा हो गया। छात्राएं आरोपियों को खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 18 अफसरों का IPS प्रमोशन .. सूची जारी

चंडीगढ़ । आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए पंजाब के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की चयन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची वर्ष 2019, 2020 और 2021 की है, जिसे चयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का टिकट होल्ड पर – हिमाचल में दो सीटों पर कांग्रेस के टिकट का हुया ऐलान

एएम नाथ।  शिमला :  कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों में से 2 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। पार्टी ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और...
article-image
पंजाब

 म्यूनिसिपल चुनावों के लिए आज जिले में 142 वार्डों के लिए 223 पोलिंग बूथों पर 222647 मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोटर जरुर करें अपने मताधिकार का प्रयोग: अपनीत रियात सख्त सुरक्षा प्रबंधों में जिले से 223 पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग पोलिंग बूथों के लिए किया गया रवाना, डिप्टी...
article-image
पंजाब

SANT RAMESH DAS RETURNS FROM

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 2 ;  Sant Ramesh Das, Propagation Secretary of the Guru Ravidas Sadhu Sampraday Society, Punjab, and current incumbent of the seat of Dera 108 Sant Baba Narayan Das Kalran-Sherpur Dhakkon,...
Translate »
error: Content is protected !!