म्यूनिसिपल चुनावों के लिए आज जिले में 142 वार्डों के लिए 223 पोलिंग बूथों पर 222647 मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

by

मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोटर जरुर करें अपने मताधिकार का प्रयोग: अपनीत रियात
सख्त सुरक्षा प्रबंधों में जिले से 223 पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग पोलिंग बूथों के लिए किया गया रवाना, डिप्टी कमिश्नर ने पोलिंग पार्टियों का बढ़ाया हौंसला
मतदाता सुबह 8 बजे से सांय 4 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्र में कर सकते हैं वोटिंग
होशियारपुर, 13 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि रविवार 14 फरवरी को जिले में नगर निगम होशियारपुर, नगर परिषद मुकेरियां, दसूहा, गढ़दीवाला, हरियाना, शाम चौरासी,  उड़मुड़ टांडा, गढ़शंकर व नगर पंचायत माहिलपुर व तलवाड़ा में वोटिंग होगी। उन्होंने वोटरों से अपील करते हुए कहा कि वे वोट के अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि वोटिंग रविवार सुबह 8 बजे से सांय 4 बजे तक होगी और सभी वोटर एक जिम्मेदार नागरिक की तरह बिना डर व लालच के मतदान करें। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती 17 फरवरी को होगी।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के अलावा जिले के 9 नगर परिषद व नगर पंचायत की वोटिंग संबंधी सख्त सुरक्षा प्रबंधों में आज 223 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गई, जिनमें से 107 पोलिंग पार्टियां नगर निगम होशियारपुर के लिए तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 142 वार्डों के लिए 222647 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने पोलिंग पार्टियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ वोट प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए ड्यूटी निभाएं। उन्होंने कहा कि जिले में नगर निगम, परिषदों व नगर पंचायतों में कुल 600 उम्मीदवारों की ओर से चुनाव लड़ा जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर में कुल128253 वोटर हैं, जिनमें 66128 पुरुष, 62119 महिला व 6 ट्रांसजैंडर वोटर है। इसी तरह मुकेरियां नगर परिषद में 23927 वोटर हैं, जिनमें 12223 पुरुष, 11703 महिला व 1 ट्रांसजैंडर वोटर है। नगर परिषद गढ़दीवाला में कुल 6130 वोटर हैं, जिनमें 3033 पुरुष, 3095 महिला व 2 ट्रांसजैंडर वोटर है, हरियाना नगर परिषद में  कुल 6680 वोटर हैं, जिनमें 3406 पुरुष, 3273 महिला व 1 ट्रांसजैंडर वोटर है। इसी तरह  दसूहा नगर परिषद में कुल 20467 वोटर हैं, जिनमें 10498 पुरुष व 9969 महिला, उड़मुड़ टांडा में कुल 18990 वोटर हैं, जिनमें 9629 पुरुष व 9361 महिला, नगर परिषद  शाम चौरासी में कुल 3224 वोटर हैं, जिनमें 1635 पुरुष व 1589 महिला, नगर परिषद गढ़ंशकर में कुल 12604 वोटर हैं, जिनमें 6402 पुरुष व 6202 महिला, नगर पंचायत माहिलपुर में कुल 1617 वोटर हैं, जिनमें 803 पुरुष व 814 महिला व नगर परिषद तलवाड़ा में कुल 755 वोटर है, जिनमें 373 पुरुष व 382 महिला वोटर है।
अपनीत रियात ने बताया कि पोलिंग बूथों पर ई.वी.एम. मशीनों के माध्यम से वोटिंग होगी। उन्होंने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया सुचारु चलाने के लिए जिले में 14 रिटर्निंग अधिकारियों को तैनात किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि होशियारपुर नगर निगम के 50 वार्डों के लिए 107 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा नगर परिषद मुकेरियां के 15 वार्डों के लिए 25 पोलिंग बूथ, दसूहा के 15 वार्डों के लिए 24 पोलिंग बूथ,  गढ़दीवाला के 11 वार्डों के लिए 11 पोलिंग बूथ, हरियाना के 11 वार्डों के लिए 11 पोलिंग बूथ, शाम चौरासी के 9 वार्डों के लिए 9 पोलिंग बूथ, टांडा के 15 वार्डों के लिए 19 पोलिंग बूथ, गढ़शंकर के 13 वार्डों के लिए 14 पोलिंग बूथ, और नगर पंचायत माहिलपुर के 2 वार्डों के लिए 2 पोलिंग बूथ व तलवाड़ा के 1 वार्ड के लिए 1 पोलिंग बूथ बनाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर बनेगा सोलर मॉडल जिला, 600 मेधावी छात्रों के घर लगेगा निःशुल्क सोलर सिस्टम : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 19 दिसंबरः जिले के भविष्य को ऊर्जा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मजबूत स्तंभों पर खड़ा करने की दिशा में जिला प्रशासन ने चढ़दा सूरज अभियान के तहत एक प्रेरक और दूरदर्शी पहल की है। इस अभियान के केंद्र...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर चुनाव : 2 नामांकन पत्र हुए रद्द -नामांकन पत्रों की जांच उपरांत 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए

होशियारपुर, 26 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-सह-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए 286 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच...
article-image
पंजाब

बढ़ रहे तापमान से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्यां में पौदे लगाकर कर उन्हें संभाल कर ही बचा जा सकता, अन्यथा आने वाले सालों में 50 डिग्री से तापमान पार होना तय : ADM मोहित कुमार

गढ़शंकर :  केंद्र सरकार द्वारा किसानों और पशु पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों व पशु पालकों को जानकारी मुहैया करवाने के लिए   पीएयू – कृषि विज्ञानं केंद्र...
article-image
पंजाब

Ravi nadan Shastri Honoured by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : Renowned bhajan singer Ravi nadan Shastri Ji Maharaj from Vrindavan was felicitated by members of the Bharat Sanatan Dharma Mahavir Dal during the Ram Navami festival and bhajan sandhya organised by...
Translate »
error: Content is protected !!