चाइना डोर का कहर: पतंग उड़ाते समय गले में गंभीर चोट, युवक की हालत नाजुक

by

जालंधर। चाइना डोर से गले पर गहरे घाव होने से नाबालिग रुद्रवीर को उस समय गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पतंग उड़ाते दौरान रुद्रवीर को चाइना डोर से उसके गले में गहरे घाव होने से सांस की नली के खतरा होने के कारण जिससे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर टीम ने तत्काल युवक की जांच की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया। डॉ. राजीव सूद, एनेस्थेटिस्ट एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की विशेष टीम की निगरानी में युवक की सर्जरी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज को बचाने के लिए सभी अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपाय अपनाए जा रहे हैं और उसकी लगातार कड़ी निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। मरीज की हालत में बदलाव के आधार पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है कि नाबालिग को चाइना डोर कहां से मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव

गढ़शंकर, 28 नवम्बर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अभिभावक शिक्षक संघ की आम बैठक बुलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से कुल हिंद किसान सभा का 44 वां जत्था किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

गढ़शंकर। कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए गढ़शंकर से कुल हिंद किसान सभा का 44 वां जत्था रेशम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-35 में पेवर ब्लॉक एवं कर्व-चैनल बदलने के कार्य का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून: नगर निगम की पार्षद प्रेम लता ने अपने वार्ड नंबर-23 के अंतर्गत सेक्टर-35 ए एवं सेक्टर-35 बी (बीबीएमबी क्षेत्र) में वी-6 रोड तथा पार्कों के आसपास पुराने और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम चन्नी गुट की बघेल से बैठक : बघेल बोले हाईकमान – टिकट सिर्फ जीतने वाले को मिलेगा

चंडीगढ़ ; पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रहे नेतृत्व और संगठनात्मक मुद्दों के बीच शनिवार को हुई अहम बैठक के बाद पार्टी ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!