आतंकी गिरोह बनाने में जुटा था KTF चीफ निज्जर, एनआईए कर रही जांच : NIA और स्पेशल सेल ने हाल ही में विभिन्न अदालतों में दायर कुछ आरोपपत्रों में इसका किया उल्लेख

by

नई दिल्ली : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर युवाओं को लुभाने और धन जुटाने के लिए जबरन वसूली करने और समुदाय विशेष के व्‍यापारियों और नेताओं की लक्षित हत्या को अंजाम देने के लिए पंंजाब में आतंकवादी गिरोह बनाने में लगा हुआ था। निज्‍जर को 2020 में एक नामित आतंकवादी घोषित किया गया था। उसने कई मौकों पर खालिस्तानी जनमत संग्रह कराया था, और आखिरी जनमत संग्रह 10 सितंबर को हुआ था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और स्पेशल सेल ने हाल ही में विभिन्न अदालतों में दायर कुछ आरोपपत्रों में उसका उल्लेख किया है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि वह लक्षित हत्याओं के लिए पंजाब में आतंकवादी समूह बनाने का प्रयास कर रहा था। स्पेशल सेल की चार्जशीट से पता चला है कि निज्जर, नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। जून में एक हफ्ते के अंदर दो खालिस्तानी गुर्गों की मौत की खबर आई थी। अवतार सिंह खांडा की ब्रिटेन में मौत हो गई और फिर हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई। इन दो मौतों ने खालिस्तानी आतंकी समूहों के पूरे नेटवर्क को हिलाकर रख दिया। एनआईए ने निज्जर के साथ अन्य लोगों के खिलाफ कई मामलों में आरोप पत्र दायर किया, इसमें भारसिंहपुर गांव में एक हिंदू पुजारी कमलदीप शर्मा पर हमले की साजिश से संबंधित मामला और पंजाब के जालंधर के फिल्लौर में अन्य हिंसा के मामले शामिल हैं। इस मामले में एनआईए ने निज्जर पर दस लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मार्च में एनआईए ने कहा था कि उन्होंने निज्जर की संपत्ति कुर्क कर ली है। दिसंबर, 2022 में, एनआईए ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मनोहर लाल की लक्षित हत्या के मामले में निज्जर सहित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के चार गुर्गों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। निज्जर 1997 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भाग गया था। प्रारंभ में, उसके शरणार्थी दावे को खारिज कर दिया गया था। बाद में उसने एक कनाडाई महिला से शादी की और कनाडा के स्थायी नागरिक बन गया।

2016 और 2015 में निज्जर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) और रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) भी जारी किया गया था। 2018 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कनाडा सरकार को वांछित व्यक्तियों की एक सूची दी थी, इसमें निज्जर का नाम भी शामिल था। बाद में, 2022 में पंजाब पुलिस ने निज्जर के प्रत्यर्पण की मांग की थी। स्पेशल सेल और एनआईए दोनों ने अपनी चार्जशीट में उल्लेख किया है कि निज्जर, नीरज बवाना गिरोह सहित भारतीय गैंगस्टरों की मदद कर रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान ने जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे को बताया सफल, बोले- निवेशकों के उत्साह से पंजाब बनेगा निवेश का केंद्र

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान निवेशकों का मिला भरपूर उत्साह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में नया मील...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट : 11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा असूज नवरात्र मेला

रोहित नाथ।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 5 अक्तूबर: माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले असूज नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले की व्यवस्थाओं...
article-image
पंजाब

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने से होगा होगा सर्वपक्षीय विकास- अविनाश राय खन्ना

 भाजपा में दिल्ली सरकार गठन के लिए दिल्ली निवासियों का धन्यवाद- डा. रमन घई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : । यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से दिल्ली में भाजपा सरकार के विशाल बहुमत प्राप्त करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना चिनूक : एयरफोर्स ने शुरू किया सबसे बड़ा रेस्क्यू, एक उड़ान में 60 लोग एयरलिफ्ट

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण फंसे हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार की सुबह एक नई उम्मीद लेकर आई। भारतीय वायुसेना के...
Translate »
error: Content is protected !!