बस सरहिंद नहर में गिरी : पांच लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

by

मुक्तसर : कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास एक निजी कंपनी की बस सरहिंद नहर में जा गिरी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं करीब 10 से अधिक लोग घायल हैं। 40 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे के समय बस में 60-65 यात्री सवार थे।
एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गए थे । बस मुक्तसर से कोटकपूरा की तरफ जा रही थी। घटनास्थल पर हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस काफी रफ्तार में थी। बस नहर के किनारे लगे लोहे की ग्रिलों को तोड़ते नहर में जा गिरी है। मुक्तसर हादसे में सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर…प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं…बचाव कार्य की पल- पल की जानकारी ले रहा हूं…भगवान आप सभी को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें … हम बाकी विवरण जल्द ही साझा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा विभाग के अधिकारी खुद को मुख्यमंत्री और कार्मिक विभाग से भी बड़ा मानते

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पीएसएमयू मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन की मांग को ध्यान में रखते हुए  मुख्यमंत्री  साहिब ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त होने वाली विधवाओं को टाइप टेस्ट पास करने से छूट दे दी...
article-image
पंजाब

2025 में अपराधियों का हुआ हिसाब-किताब…13 खतरनाक अपराधी ढेर, 916 गिरफ्तार : सीएम भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ः पंजाब में नशीले पदार्थों और संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है. पिछले...
article-image
पंजाब

6.5 बैंड वाली लड़की चाहिए का इश्तेहार देकर की शादी : लड़की की शिकायत पर पति सहित ससुराल के तीन लोगों मामला दर्ज

नवांशहर । थाना राहों पुलिस ने आइलेट्स लड़की को विदेश भेजने की बात कह बाद में फीस न भरने तथा दहेज के लिए तंग करने के आरोप में महिला के पति सहित तीन लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!