आत्मनिर्भर गांव ही आत्मनिर्भर भारत का आधारः वीरेंद्र कंवर नवविर्वाचित प्रतिनिधि भ्रष्टाचार मुक्त विकास का प्रण लें- सतपाल सिंह सत्ती

by
ऊना (28 जनवरी)- आत्मनिर्भर गांव ही आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना में आज नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है, जिसे तभी पूरा किया जा सकता है, जब गांव आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को जी-जान से मेहनत करनी होगी। अपनी पंचायत में प्रति वर्ष कम से कम 5 बड़े काम करने का लक्ष्य रखना होगा, जिससे गांव की तस्वीर बदलेगी। पंचायतें अपने काम की प्राथमिकता तय करें और उसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करें, ताकि गांव के लोगों को इसका फायदा हो।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि आज पंचायतों के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार पंचायतों को सीधा पैसा भेज रही है। पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी प्राथमिकताएं तय करनी हैं और विभिन्न परियोजनाओं के पात्र लाभार्थियों का चुनाव करना है। पंचायतों से गरीब व हाशिए पर खड़े व्यक्ति को हमेशा न्याय की आशा रहती है, ऐसे में उन्हें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करना होगा। बीपीएल परिवारों के चयन का दायित्व ग्राम सभा को दिया गया है और चयन में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए और पात्र को ही इसका लाभ मिलना चाहिए।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से आज ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े-बड़े काम किए जा रहे हैं। गांव में सड़कें, शौचालय, वर्षा जल संग्रहण टैंक, पौधारोपण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों को पूरा करने के लिए धन का कोई अभाव नहीं है। गांव के विकास के लिए प्रदेश सरकार पूरी धनराशि उपलब्ध करवा रही है।
शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की नींव हैं, अगर नींव मजबूत होगी तो मकान भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कुछ पंचायतों ने बीते वर्षों में अच्छा कार्य किया है, उनसे सीख लेकर नई पंचायतों को नए कार्य करने होंगे। भ्रष्टाचार मुक्त विकास होगा, तो गांव आगे बढ़ेगा। पंचायत के विकास के लिए आए पैसों का दुरुपयोग न हो, ताकि सही हकदार तक उस पैसे का लाभ मिल सके। नवविर्वाचित प्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार मुक्त विकास का प्रण लेना होगा। सत्ती ने कहा कि पंच को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है, ऐसे में परियोजनाओं की जानकारी रखें और सरकार की उन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचाएं।
नशे की रोकथाम के लिए कार्य करें पंचायतें
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायतें नशे की रोकथाम की दिशा में भी कार्य करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस सामाजिक कुरीति से बचाया जा सके। अपनी पंचायत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि संविधान ने पंचायतों को वित्तीय, प्रशासनिक और न्यायिक शक्ति प्रदान की हैं, ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए आने वाले समय में प्रशिक्षण भी करवाए जांगे, ताकि वह बेहतर ढंग से कार्य कर सकें।
एसडीएम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
ऊना विकास खंड के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों तथा पंचायत समिति सदस्यों को आज एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में 28 पंचायत समिति सदस्यों व 63 पंचायतों के प्रधानों व उप प्रधानों ने शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण – डॉ. जगदीश सिंह नेगी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवाओं को समझाया मतदान का महत्व सोलन  :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटाखों की बिक्री के लिए संबंधित एसडीएम से लाइसेंस लेना अनिवार्य – राघव शर्मा

पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएमस चिन्हित करेंगे उपयुक्त स्थल ऊना, 4 नवम्बर – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने दीवाली त्यौहार के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने कहा है कि दीवाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल ने श्री आनंदपुर साहिब में टेका माथा ..कहा गुरु साहिब का बलिदान अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा

श्री आनंदपुर साहिब : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित भव्य समागमों का पवित्र शहर श्री आनंदपुर साहिब में भव्यता से आगाज हो गया है। देश और दुनिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक व रचनात्मक समाचारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण : DC राघव शर्मा

ऊना, 16 नवम्बर . सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में किसी भी कार्य को करने के लिए निरंतर नई.नई तकनीकों का विकास व इस्तेमाल हो रहा है जिससे कम श्रम शक्ति से अधिक उत्पादकता के...
Translate »
error: Content is protected !!