मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण – डॉ. जगदीश सिंह नेगी

by
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवाओं को समझाया मतदान का महत्व
सोलन  :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक शिक्षा (उच्चतर) सोलन डॉ. जगदीश सिंह नेगी रहे। जगदीश सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है और मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी अहम है। उन्होंने उपस्थित जनों से निर्वाचन विभाग का यह संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।
स्वीप नोडल अधिकारी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित बच्चों, अभिभावकों तथा वहां के स्टाफ को बूथ स्तर अधिकारी (बी.एल.ओ.) तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोट बनाने के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही मतदान केंद्र पर मतदान वाले दिन निर्वाचन विभाग की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं बारे भी अवगत करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का आवाहन किया कि निर्वाचन विभाग द्वारा दिया गया यह संदेश आपके माध्यम से घर-घर तक तथा समाज तक पहुंचना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित उप जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राजकुमार पराशर द्वारा विद्यार्थियों को भारत के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी के बारे में तथा वह कैसे भारत के प्रथम मतदाता बने, इस संबंध में पूर्ण कहानी बताकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट की प्रधानाचार्य आभा चंदेल, बच्चों के अभिभावक, स्थानीय स्कूल का स्टाफ तथा लगभग 60 विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विस की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला प्रवास 23 नवंबर को: डीसी डा निपुण जिंदल

धर्मशाला, 14 नवंबर। हिमाचल विधानसभा की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला में 23 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया। सामान्य विकास समिति में सभापति संजय रत्न सहित सदस्य विधायक अनिल शर्म,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना अव्वल : अभूतपूर्व उपलब्धि : वर्ष 2024-25 में कायाकल्प अवॉर्ड से नवाजे गए जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थान, प्रदेश में सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाला जिला बना ऊना*

ऊना, 9 अक्तूबर। ऊना जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 में जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा गया है। इस उल्लेखनीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एस.जी.पी.सी वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए 20 जनवरी को जिले के सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 16 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव के लिए वोटर सूचियों की तैयारी का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त मतदान के लिए12 अन्य दस्तावेज भी मान्य –DC मुकेश रेपसवाल

 एएम नाथ। चंबा 30 मई  :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत 1 जून को मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के...
Translate »
error: Content is protected !!