जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील – ADC अभिषेक वर्मा

by
शिमला 27 मार्च – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने पहचान और पते का प्रमाण देकर अपना आधार अपडेट करवाना चाहिए ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। निवासी यह सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ यूआईडीएआई की ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से भी उठाया जा सकता है और यह सुविधा 14 जून, 2024 तक निःशुल्क है।
उन्होंने निवासियों से अपने छः माह के बच्चों का नामांकन तुरंत कराने की अपील की तथा 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आगाह किया कि यदि आधार धारक द्वारा ऐसी आयु प्राप्त करने के 2 वर्ष के भीतर बायोमेट्रिक्स को अपडेट नहीं किया जाता है, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। 5 से 7 एवं 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बॉयोमीट्रिक अपडेशन निःशुल्क है।
उन्होंने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं जैसे कि राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण एवं आयकर रिटर्न आदि में आधार के बहुआयामी प्रयोगों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए उन्होंने आधार में अपने मोबाईल नंबर को अंकित कराने का भी सुझाव दिया।
इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति पूर्ण चंद ठाकुर, आधार से प्रतिनिधि विजय सिंह, ई-जिला प्रबंधक अखिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.0.
All reactions:

2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा : होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को किया विसर्जित

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पूरी शानो-शौकत से आरंभ – एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

गढ़शंकर, 25 नवम्बर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में करवाया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट गढ़शंकर के सीनीयर संकैडरी स्कूल में स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मम्मी-पापा सॉरी, मुझे मत ढूंढना मैंने कर ली है शादी…. लापता नाबालिग ने माता-पिता को भेजा संदेश

एएम नाथ। सुंदरनगर : मम्मी-पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं अब आपसे बहुत दूर चली गई हूं। मैं जिसके साथ भी हूं, उसके साथ खुश हूं। यह संदेश उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीतरघातियों का राजनीतिक भविष्य खत्म करेंगे : भारद्वाज

जिला परिषद चुनाव में बगावत पर भड़के भाजपा सांसद राजीव भारद्वाज कहा, गद्दारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं,  भाजपा में अनुशासनहीनता पर सख्ती, “विभीषणों को जनता के सामने करेंगे बेनकाब” एएम नाथ। धर्मशाला : ...
Translate »
error: Content is protected !!