आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी को मनाएगी बेटियों की लोहड़ी 

by
गढ़शंकर,  6 जनवरी :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी दिन रविवार को गांव मोइला वाहिदपुर में बेटियों की लोहड़ी का आयोजन करेगी। यह बात सोसायटी की महिला विंग की पदाधिकारियों किरण बाला उपाध्यक्ष पंजाब, जसप्रीत कौर जिला अध्यक्ष ने प्रेस से बातचीत करते हुए कही। आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब पिछले आठ साल से बेटी बचाओ, धरती बचाओ अभियान चला रही है। जिसके दौरान 2017 से लगातार हर साल धीयां दी लोहड़ी का आयोजन किया जाता है। जिसके दौरान इस बार सोसायटी द्वारा गांव मोइला वाहिदपुर में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से धीयां दी लोहड़ी का आयोजन किया जाएगा। जिन नवजात कन्याओं की लोहड़ी मनाई जाएगी, उन्हें लोहड़ी से संबंधित सामग्री भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सोसायटी का आठवां आयोजन है। यह संस्था बेटियों और बेटों के बीच भेदभाव को खत्म करने के लिए ऐसे समागम आयोजित कर रही है। इसका असर पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है। अब हर माता-पिता अपनी बेटी की लोहड़ी मना रहे हैं और विभिन्न सामाजिक सेवा संगठन प्राथमिकता के आधार पर बेटियों की लोहड़ी का आयोजन कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो रोटी के लिए अपने शरीर को सैनिकों से नोचवा रहीं महिलाएं : लग रही लंबी-लंबी लाइन

युद्धग्रस्त सूडान में भूख से बिलबिलाती महिलाएं अपने परिवार को दो जून की रोटी खिलाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। सैनिक उनको और उनके परिवारों को खाना उपलब्ध कराने के...
article-image
पंजाब

मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना पर सरिता शर्मा ने उठाए सवाल …….बोलीं—किरायेदारों को मालिकाना हक देने के ऐलान से पहले सरकार स्थिति स्पष्ट करे

गढ़शंकर।  पंजाब कांग्रेस कमेटी की सदस्य सरिता शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के किरायेदारों के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना शुरू करने संबंधी बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद : शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन

एएम नाथ।  मंडी / कुल्लू  : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन...
article-image
पंजाब

चुनावी ड्यूटी संबंधी डीटीएफ का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गढ़शंकर से मिला

गढ़शंकर, 11 मई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब इकाई गढ़शंकर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुखदेव डांसीवाल के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं और चुनाव ड्यूटी को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!