दो रोटी के लिए अपने शरीर को सैनिकों से नोचवा रहीं महिलाएं : लग रही लंबी-लंबी लाइन

by

युद्धग्रस्त सूडान में भूख से बिलबिलाती महिलाएं अपने परिवार को दो जून की रोटी खिलाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। सैनिक उनको और उनके परिवारों को खाना उपलब्ध कराने के लिए उनको जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

गार्जिययन की एक रिपोर्ट में यह दिलदहला देने वाला खुलासा हुआ है। ओमडुरमान शहर से भागी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने बताया कि सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाना ही भोजन या बेचने योग्य वस्तुएं प्राप्त करने का एकमात्र तरीका था, जिससे वे अपने परिवारों का पेट भर सकें।

सूडान के युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मौतों की संख्या 150,000 तक पहुंच गई है। इस युद्ध ने दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन संकट पैदा कर दिया है। गाजा के पहले से यहां स्थितियां बद्तर हो चुकी हैं। यहां 11 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। देश अकाल की चपेट में हैं। लोग भूख से बिलबिला रहे हैं। दाने-दाने के लिए तरस रहे। देश में सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच गृहयुद्ध छिड़ने के बाद हमले और तेज हो गए। बीते साल 15 अप्रैल संघर्ष शुरू होते ही आर्म्ड फोर्सेस ने मनमानियां शुरू कर दी।

पढ़िए महिलाओं की रोंगटे खड़ी करने वाली आपबीती…

सूडान की एक महिला ने बताया कि उसके माता-पिता बहुत बुजुर्ग हो चुके हैं। एक बेटी है लेकिन उसे डर की वजह से बाहर नहीं जाने देती। जब घर का सारा राशन खत्म हो गया तो वह खुद घर से निकली। सैनिकों के पास पहुंची। महिला ने बताया कि भोजन पाने का वहां एकमात्र वही तरीका था। सारी जगहों पर सैनिकों का कब्जा है। एक कारखाना में उसे सैनिकों के साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ा, फिर उसे कुछ खाने की सामग्री उन लोगों ने उपलब्ध कराई।

एक महिला ने बताया कि हजारों-लाखों लोग अपने घर और सामनों को छोड़कर भाग गए हैं। उन घरों पर भी सैनिकों ने कब्जा जमा लिया है। आरएसएफ लड़ाके, उन घरों में पड़े खाने-पीने के सामान उनको ही दे रहे जो उनके साथ शारीरिक संबंध बना रहे। बाजारों का भी यही हाल है। महिला ने बताया कि उसे सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाने के बाद खाली घरों से भोजन, रसोई के उपकरण लेने की अनुमति दी गई थी। महिला बोली: मैंने जो झेला उसे बता नहीं सकती। किसी दुश्मन को भी वह न झेलना पड़े। लेकिन मैंने वह सब किया क्योंकि मैं अपने बच्चों को खाना खिलाना चाहती थी।

ओमडरमन शहर में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि वह सैनिकों को खाली घरों में महिलाओं को ले जाते हुए देखते हैं। महिलाओं को प्रताड़ित भी करते हैं। लेकिन भूख की वजह से बहुत सी महिलाएं लाइन लगाकर सैनिकों के पास खड़ी रहती हैं ताकि वह शरीर का सौदा कर कुछ खाने-पीने की चीजें पा सकें। मैं कभी-कभी चीखें सुनता हूं लेकिन आप क्या कर सकते हैं?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को : मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू

ऊना, 10 मार्च – मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू कैम्पस साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप की परिकल्पना के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित

उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई पुलिस, होमगार्ड, आपदामित्र, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा ज़िला में नौ विभिन्न स्थानों पर किया...
article-image
पंजाब

मास्टर मनदीप कुमार को सेवा निवृत्ति पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 28 अक्तूबर: मनदीप कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह बतौर सामाजिक शिक्षा अध्यापक सरकारी मिडल स्कूल हाजीपुर में तैनात थे। वह लंबी तथा बेदाग नौकरी पश्चात सेवा निवृत हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर एक संक्षिप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला संतोषगढ़ में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 21 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षाएं...
Translate »
error: Content is protected !!