स्वतंत्रता दिवस समागम की पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने लिया जायजा

by

स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पर लहराएंगे तिरंगा
होशियारपुर, 12 अगस्त:
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समागम के दौरान स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर कोलम मित्तल ने आज जिला स्तरीय समारोह संबंधी फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लेने के उपरांत दी। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने आज की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद जहां परेड का निरीक्षण किया, वहीं परेड कमांडर आई.पी.एस आकर्षी जैन के नेतृत्व में जिला पुलिस, जिला महिला पुलिस, पी.आर.टी.सी. जहानखेलां, पी.आर.टी.सी जहानखेलां महिला पुलिस, पंजाब होम गार्डज, 12 पंजाब बटालियन एन.सी.सी, स्काउटस गल्र्ज गाईड व पी.आर.टी.सी जहानखेलां के बैंड की टुकडिय़ों ने सलामी दी। इस मौके पर अलग-अलग स्कूलों के बच्चों की ओर से मास पी.टी. शो, सांस्कृतिक व देश भक्ति का कार्यक्रम भी पेश किया गया। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति का जज्बा उमड़ रहा था, जिसकी भरपूर प्रशंसा की गई।
फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद पुलिस लाइन ग्राउंड में ही सिविल व पुलिस अधिकारियों के साथ प्रबंधों संबंधी बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत की कि जिला स्तरीय समारोह के प्रबंधों में किसी किस्म भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्हंोंने बताया कि समागम के दौरान स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां अलग-अलग विभागों में प्रशंसनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान डालने वाली संस्थाओं आदि को भी सम्मानित करेंगे।
कोमल मित्तल ने जिला वासियों को पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व का विषय है कि हमारे देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर आई.ए.एस. दिव्या पी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण) बलराज सिंह, एस.पी.(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.पी(डी) सर्बजीत सिंह बाहिया, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज व अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज : अब किस कांड में फंसे आप चीफ, कोर्ट के आदेश पर एक्शन

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. पहले विधानसभा चुनाव में हार मिली, अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

“किन्नर कैलाश” यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत, 800 से ज्यादा रेस्क्यू, अभियान जारी

एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला की दुर्गम किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक दुःखद हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बीते सोमवार देर शाम यात्रा मार्ग पर स्थित गुफा के...
article-image
पंजाब

पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार एक्शन में!… कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर

चंडीगढ़ । पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब की मान सरकार एक्शन मोड में है। जहां, पंजाब सरकार ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की। 6 मई के आदेश को बताया ग़लत।साथ ही सरकार...
पंजाब

इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड…भ्रष्ट व लापरवाह पुलिस अमले की शामत

लुधियाना :  पंजाब में भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर शिकंजा कसते हुए  लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड दिया गया हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!