पंजाब को कुछ नहीं दिया,आज हमारे साथ धोखा किया गया : कभी कभी हमें महसूस होता है कि आप हमें हिंदुस्तान के नक्शे से दूर कर रहे – राजा वडिंग

by

नई दिल्ली।  बजट में पंजाब के लिए कुछ नया ऐलान नहीं होने पर कांग्रेस के सांसदों ने प्रदर्शन किया। बजट भाषण के बाद पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि बॉर्डर स्टेट होने के बावजूद मोदी सरकार ने एक बार फिर राज्य के लिए कुछ भी घोषणा नहीं की।  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा  पंजाब को कुछ नहीं दिया। बॉर्डर स्टेट है। आज हमारे साथ धोखा किया गया है, पंजाब को बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली इसलिए ऐसा हुआ है।

वडिंग ने कहा, ”बिहार और आंध्र के के लिए पूरा बजट है। पूरा देश देख रहा है. पंजाब के लिए एक घोषणा नहीं हुई।  कभी कभी हमें महसूस होता है कि आप हमें हिंदुस्तान के नक्शे से दूर कर रहे हैं। पंजाब के किसान के लिए राहत नहीं दी गई है। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं।  कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन में लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ सुखजिंदर सिंह रंघावा और चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति को फोन कर कहा… मैं मरने जा रही हूं आप अकेले रह लेना; सुबह खेत में मिली लाश!

हमीरपुर : सासन गांव में महिला से हुई क्रूरता के बाद अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमीरपुर पुलिस थाना के तहत स्वाहल पंचायत के सेर गांव में मंगलवार सुबह 63 वर्षीय...
article-image
पंजाब

सावी इंटरनेशनल के मुकुल वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार की बातचीत — पंजाब सरकार की ‘नशा विरोधी मुहिम’ युवाओं में ला रही है सकारात्मक बदलाव

दलजीत अजनोहा/ जालंधर : सावी इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकुल वर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ एक महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान पंजाब सरकार की प्रमुख पहल ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ पर चर्चा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

बिक्रम मजीठिया ने किया सुखबीर बादल पर हमले के दूसरे साथी का भी किया खुलासा : कहा- आपराधिक रिकॉर्ड वाला है आतंकवादी

अमृतसर :  मजीठिया ने कहा की मोटा भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला ज्ञात आतंकवादी है।  मजीठिया ने कहा कि अब हमने चौड़ा के दोनों साथियों की पहचान कर ली जो तीन दिसबंर को श्री दरबार...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा भीड़ तंत्र द्वारा अध्यापकों को दहशतजदा करने का सख्त नोटिस

स्कूलों में दहशत के स्थान पर सकारात्मक शिक्षा माहौल बनाने का सुझाव गढ़शंकर :  डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार तथा वित्तीय सचिव अश्वनी अवस्थी ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!