मानसा में शव छीनकर ले जाने के मामले में FIR : पुलिस पर हमले का आरोप

by

30-40 हथियारबंद लोगों पर जवान का सिर लोहे की रॉड से फोड़ने का आरोप; परिवार बोला- पुलिस जबरन शव लेकर गई

मानसा। पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह का शव लेकर जाने के मामले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि 30-40 हथियारबंद लोगों की भीड़ शव छीनकर शहर की ओर जा रही थी। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान एक जवान के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया गया। दूसरी ओर, मृतक के परिवार और प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस शव को जबरन अपने कब्जे में लेकर गई थी। इस घटना से जुड़ी सामने आई वीडियो में पुलिसकर्मी शव लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं।

नशे के खिलाफ प्रदर्शन में शव ले जाना चाहते थे परिजन

परिवार और प्रदर्शनकारियों के अनुसार, दलजीत सिंह की मौत नशे के कारण हुई थी। उनका आरोप है कि इलाके में नशा आसानी से उपलब्ध है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वे दलजीत का शव मानसा में परविंदर सिंह झोटा के समर्थन में चल रहे धरने में ले जाना चाहते थे, ताकि नशे के मुद्दे को लेकर आवाज उठाई जा सके।

मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने कहा कि उनकी मांग है कि इस मामले में पकड़े गए लोगों को रिहा किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शव लेकर जाते समय परिवार के लोग उनके साथ थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ धक्केशाही की और शव छीन लिया।

पुलिस का दावा- हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला

पुलिस के अनुसार, सुलतानपुर लोधी/फिरोजपुर एआरपी टीम नंबर-08 में तैनात पंजाब आर्म्ड पुलिस के जवान कुलदीप सिंह की ड्यूटी 27 अक्टूबर को मानसा के रमदित्तेवाला चौक पर लगी थी। जवान के बयान के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि गांव भम्मे कलां में एक युवक की मौत के बाद कुछ लोग शव लेकर शहर की ओर जा रहे हैं।

पुलिस का आरोप है कि जब वरिष्ठ अधिकारियों और टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गंडासों और तलवारों से लैस करीब 30-40 लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ियां चढ़ाने का प्रयास किया।

लोहे की रॉड से जवान के सिर पर वार

जवान कुलदीप सिंह के बयान के अनुसार, बचाव के दौरान एक युवक ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी वर्दी और अन्य पुलिसकर्मियों के कपड़े भी फाड़ दिए। घायल जवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मानसा में भर्ती करवाया गया।

हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस

थाना सिटी-1 मानसा के एएसआई जगदीप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 132, 221, 121(1), 121(2), 191(3), 190 और 301 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, दलजीत सिंह का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल में करवाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना के बाद पुलिस और मृतक के परिवार के बयानों में अंतर सामने आया है। पुलिस ने भीड़ पर शव छीनने और हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि परिवार का कहना है कि पुलिस शव अपने साथ ले गई। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी शव लेकर जाते दिखाई देने की बात भी सामने आई है। घटना की पूरी परिस्थितियां, शव को कब्जे में लेने की वजह और दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत और दो गंभीर घायल : गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली

गढ़शंकर।  गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए।  घायलों का नवांशहर के निजी अस्पताल...
article-image
पंजाब

दीवाली पर पटाखे बेचने है तो लेना पड़ेगा लाइसेंस : पटाखे बेचने के लिए कहां मिलेगा लाईसेंस , जानने के लिए पढ़े…

होशियारपुर जिले में लाइसेंस के लिए 20 से 28 अक्टूबर तक सेवा केंद्रों में किया जा सकता है अप्लाई, ड्रा 2 नवंबर को होशियारपुर, 16 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि...
article-image
पंजाब

22 लाख की लागत से फुटबॉल और वॉलीबॉल ग्राउंड, चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम बनके हुआ तैयार : विधायक घुम्मण ने दसूहा के गांव नारायणगढ़ में नवनिर्मित खेल पार्क का किया उद्घाटन

दसूहा/होशियारपुर, 27 नवंबर : दसूहा के गांव नारायणगढ़ में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय खेल पार्क का विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए विधायक घुम्मण ने...
article-image
पंजाब , समाचार

पांच साल की अपनी बेटी की हत्या : 52 साल की महिला के प्यार के चक्कर में, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

खन्ना : मछीवाड़ा साहिब के गांव रोहले के गुरप्रीत सिंह ने 52 साल की महिला के प्यार के चक्कर में अपनी पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!