रेत कारोबारी की कार पर फायरिंग, बेटी की गर्दन में लगी गोली : बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने चलाईं गोलियां, पिता खतरे से बाहर, बेटी की हालत गंभीर

by

लुधियाना। महानगर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तड़के करीब 4 बजे बाइक सवार हमलावरों ने फिरोजपुर के रेत कारोबारी जसपाल सिंह की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के समय जसपाल सिंह अपनी बेटी प्रिया के साथ बहन से मिलकर घर लौट रहे थे। फायरिंग में एक गोली जसपाल सिंह के सीने के पास से गुजर गई, जबकि दूसरी उनकी बेटी प्रिया की गर्दन में जा लगी। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसपाल सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि प्रिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कार धीमी होते ही बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, जसपाल सिंह अपनी बेटी प्रिया के साथ लुधियाना में अपनी बहन से मिलने आए थे। घर लौटते समय उनकी कार एल्डिको चौकी के पास पहुंची तो उसकी रफ्तार धीमी हो गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने कार पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एक गोली कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली जसपाल सिंह के सीने के पास से गुजरते हुए बगल में बैठी प्रिया की गर्दन में जा लगी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने खंगालनी शुरू की सीसीटीवी फुटेज

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने घायल पिता-पुत्री को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत एल्डिको चौकी की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

घायलों के बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई

एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह को मिली 4 दिन की पैरोल, 5 जुलाई को लेंगे सांसद पद की शपथ

चंडीगढ़. पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले अमृतपाल सिंह को 4 दिन की पैरोल मिली है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जल में बंद...
article-image
पंजाब

दोनों के बीच ऑनलाइन हुई थी दोस्ती : नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

बठिंडा : जिले के गांव मानसा कलां की निवासी 17 वर्षीय नाबालिग दीक्षा को नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपित युवक को थाना मोड़ पुलिस...
article-image
पंजाब

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैलियां सिर्फ नाटकबाज़ी, पंजाब को भाषणों की नहीं राहत की ज़रूरत : दीवान

लुधियाना, 22 फरवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए,...
Translate »
error: Content is protected !!