अमृतपाल सिंह को मिली 4 दिन की पैरोल, 5 जुलाई को लेंगे सांसद पद की शपथ

by

चंडीगढ़. पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले अमृतपाल सिंह को 4 दिन की पैरोल मिली है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जल में बंद हैं। वे 5 जुलाई को सांसद पद की शपथ लेंगे।

जेल में रहकर जीता चुनाव : आपको बतादें कि अमृतपाल सिंह ने जेल में रहकर भी चुनाव जीत लिया। क्योंकि उनका चुनाव प्रचार परिवार के लोगों व अन्य संगठनों के लोगों द्वारा किया गया था। वे इस चुनाव में करीब एक लाख 97 हजार वोटों से जीते थे। उनकी इस जीत से हर कोई हैरान था। अब वे सांसद पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

फरीदकोट सांसद ने किया खुलासा : अमृतपाल सिंह सांसद पद की शपथ 5 जुलाई को लेंगे। इस बात की जानकारी फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने दी। उन्होंने बताया कि वे लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचकर शपथ लेंगे। इस बात का खुलासा बुधवार को सरबजीत सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने के बाद किया।

इसलिये नहीं ले सके थे शपथ : दरअसल सांसद के रूप में चुने गए अमृतपाल सिंह रासुका के तहत असम की जेल में बंद हैं। ऐसे में पिछले सप्ताह जब पंजाब के 12 निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई तब वे उपस्थित नहीं हो सके। अमृतपाल सिंह के वकील ने बताया कि 11 जून को पंजाब सरकार को पत्र लिखकर सांसद की शपथ के लिए अस्थाई रिहाई की मांग की थी। इस मामले में कटृरपंथी उपदेशक के पिता ने कहा कि इस पत्र को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस कारण परिवार ने पैरोल की मांग की ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिता की आग बुझा कर अधजला शव पुलिस ने कब्जे में लिया : बेटे ने की अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या

फतेगढ़ साहिब। थाना चुन्नी कलां में पड़ते गांव ताजपुरा में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता को पीट पीटकर मौत के घात उतार दिया। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई से...
article-image
पंजाब

नीम का पौदा अठारह, बोहड़ का पौदा वाईस और पीपल का चैबीस घंटे आकसीजन देता : सोनी

गढ़शंकर। आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब दुारा वातावरण बचाओ मुहिंम की शुरूआत करते हुए सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में श्री कृष्ण गऊशाला में नीम, आम व पीपल व बोहड़ के...
article-image
पंजाब

Students were given personal guidance

* Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 3 : District Employment Generation, Skill Development and Training Officer Mrs. Ramandeep Kaur said that District Employment and Entrepreneurship Bureau-cum-Model Career Centre Hoshiarpur in collaboration with LPU (Lovely University) Phagwara organised...
article-image
पंजाब

Punjab Govt Urged to Hand

Hoshiarpur/ Daljit Ajnoha/Jan.16 :; The Guru Ravidas Sadhu Sanpradaya Society (Regd.) Punjab has appealed to the Punjab government to vacate and hand over 36 acres of land at Shri Guru Ravidas Begumpura Sadan, Shri...
Translate »
error: Content is protected !!