लड़की के बेडरूम में 15 साल का लड़का : रोमांस के बाद मौत

by

जोधपुर :   राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र से है।‌ ग्रामीण इलाके में केरु कस्बे का यह पूरा मामला है । फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरा मामला खोलने की बात कही जा रही है। लेकिन घटना बेहद ही हैरान करने वाली है ।

लड़का और लड़की दोनों एक कमरे में थे :   दरअसल पिछले सप्ताह शनिवार रात जब भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका पर जीत दर्ज कर रही थी तो इस समय परिवार से छिपकर 15 साल का लड़का जिसका नाम चेतन था, वह दूसरे कस्बे में रहने वाली अपनी क्लासमेट से मिलने चला गया । लड़का और लड़की दोनों एक कमरे में थे। इसी दौरान परिवार के लोगों को उसका पता चल गया ।

लाश उठाकर हाईवे किनारे फेंक दिया :  बताया जा रहा है कि चेतन जब वहां से भागा तो नजदीकी खेत में बिजली के तारों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लड़की के परिवार वाले उसकी लाश उठाकर हाईवे के नजदीक फेंक कर आ गए। अगली सुबह परिवार को जब चेतन की लाश मिली तब हंगामा बच गया । करीब 24 घंटे तक परिवार ने लाश नहीं उठाई, उसके बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया । उधर रविवार रात लड़की ने अपने तीन मंजिल के मकान से कूद कर जान देने की कोशिश की। वह तीसरी मंजिल से कूद गई , लेकिन उसके हाथ और पैर टूट गए हैं ,वह अस्पताल में भर्ती है ।

दोनों के परिवार में कोहराम मचा :   पुलिस अधिकारियों का कहना है की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है । लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं । इस मामले में जांच पड़ताल चल रही है । लेकिन इस घटना के बाद दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है । दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे।‌ चेतन के परिवार का कहना है उसके बेटे को बुरी तरह पीटा गया और उसकी हत्या करके लाश को यहां फेंक दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मॉनसून की बारिश में देरी.. पहले ही पंजाब-हरियाणा तक पूरे उत्तर भारत को भिगोएंगे बादल : जानें कहां कब होगी बारिश

नई दिल्ली : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून भी थोड़ा रूठा नजर आ रहा है. मॉनसून 26 मई को अनुमान के अनुसार, केरल के तट तक नहीं पहुंचा. भारत मौसम विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फटा प्रकाश-हेमा का कलेजा : श्मशान में बिलखा पूरा परिवार

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है और लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। IANS की ने इस खबर की पुष्टि की है। धर्मेंद्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशा कार्यकर्ताओं के 10 पद भरने के लिए साक्षात्कार 14 व 15 जनवरी को

एएम नाथ। चंबा : खंड चिकित्सा अधिकारी, चूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता के स्वीकृत 10 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!