आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत और दो गंभीर घायल : गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली

by

गढ़शंकर।  गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए।  घायलों का नवांशहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में ग्यारह युवक क्रिकेट खेल रहे थे तो अचानक करीब साढ़े बारह वजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी तो गांव रसूलपुर के तरनवीर सिंह पुत्र ओंकार नाथ आयु 16  वर्ष , जस्सी पुत्र लक्ष्मण दास 17 वर्ष , अंश लोई पुत्र मुख्त्यार सिंह आयु 15 वर्ष  निवासी रसूलपुर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे मेहरवान सिंह व अन्य लोग नवांशहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने तरनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।  जबकि जस्सी व अंश लोई का इलाज चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर है। मृतक का शव निजी अस्पताल से लाकर सिवल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रख दिया गया है। कल सुवह पोस्टमार्टम किया जायेगा।
जिक्रयोग है आज स्कुल में छूटी होने के कारण सभी युवक क्रिकेट खेल रहे थे।  मृतक का तरह छोटा भाई हरमनवीर सिंह भी वहां ही खेल रहा था। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मृतक के भाई समेत नौ युवक बाल बाल बच गए। मृतक के पिता ओंकार नाथ प्राइवेट बस चलाते है तो माता नरेश कुमारी गांव की पंच है। आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत की खबर सुनते ही इलाके में माहौल दुखद हो गया। गांव के मेहरवान सिंह ने कहा की  जिसे भी खबर मिली वह तरनवीर के घर पहुँच गया। पूरे  गांव में मातम छा गया है। किसी को इस तरह की घटना की अशंका भी नहीं थी।  मृतक तरनवीर सिंह के पिता और माता कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे।
मृतक तरनवीर सिंह की फाइल फोटो और मृतक के घर पर शोकाकुल परिवार व गांव वासी व जिस खेल मैदान में दुखद घटना घटी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश ….बाघापुराना ब्लॉक समिति चुनाव, आप को चेयरमैन और कांग्रेस को मिला वाइस चेयरमैन पद

बाघापुराना  : हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत भेजे गए कमीशन के निगरानी में बाघापुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पदों के लिए दोबारा चुनाव करवाए गए। इस चुनाव में आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य मार्च पास्ट की ली सलामी एएम नाथ।  बिलासपुर, 26 जनवरी : जिला स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय बिलासपुर स्थित पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूके में रह रहे भारतीयों ने भेंट किए पांच काॅन्सेंट्रैटर

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को यूनाईटिड किंगडम में रह रहे अमृतपाल, अमनदीप व मधु द्विवेदी ने राजन शर्मा के माध्यम से आज 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रैटर भेंट किए। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य – संजय अवस्थी

संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला 29 जून – मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे...
Translate »
error: Content is protected !!