सरपंचों के लिए कुल 52,825 नामांकन और पंचों के लिए 1,66,338 नामांकन दाखिल

by

चंडीगढ़  :  पंजाब में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच पदों के लिए 52,000 से अधिक नामांकन दाखिल हुए हैं. इसी तरह पंच बनने के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन दाखिल किए गए हैं. 15 अक्टूबर को 13,229 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होंगे. पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंचों के लिए कुल 52,825 नामांकन और पंचों के लिए 1,66,338 नामांकन मिले हैं.’ नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है.

पंजाब में पंचायत चुनाव में ठांय ठांय गोलियां चल रही हैं. छिटपुट विवाद तो कई जगह देखने और सुनने को मिले लेकिन जलालाबाद में पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई. यहां सरपंची चुनाव को लेकर फायरिंग हो गई. जिसके चलते एक व्यक्ति घायल हो गया. व्यक्ति को जलालाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को लुधियाना रेफर कर दिया.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल : 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड

दिल्ली :  राज्यसभा में आज की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर मिले नोटों के ढेर का मुद्दा उठा. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस मामले को उठाते हुए सभापति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम : धर्मशाला में मातम

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खनियारा रक्कड़ क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने...
article-image
पंजाब

नरिंदरदीप की पुलिस हिरासत में मौत का मामला, सड़कों पर गूंजेगी पीड़ित परिवार की आवाज… लुधियाना में होगा प्रदर्शन

गोनियाना मंडी :   नरिंदरदीप सिंह की एंटी मर्डर एक्शन कमेटी ने मंगलवार को गुरुद्वारा टिकान भाई जगता जी साहिब में बैठक की। जिसमें बठिंडा पुलिस हिरासत में नरिंदरदीप सिंह की मौत के चलते अगली...
Translate »
error: Content is protected !!