आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में जिला स्तरीय ओरिएंटेशन की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान से जुड़ी प्रमुख जानकारियों से अवगत कराना तथा इसके सफल क्रियान्वयन हेतु उन्हें संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों में प्रशासनिक क्षमता और सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल है।
बैठक में जिला मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व में शिमला में राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इन प्रशिक्षकों ने अभियान के उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा अपेक्षित परिणामों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही शासन व्यवस्था के मानकों को सुधारने, नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने और अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों में सतत अधिगम की संस्कृति विकसित करने पर विशेष चर्चा की गई।


बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के 35 ब्लॉक मास्टर ट्रेनरों को आगामी चरण में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक डीआरडीए हॉल चंबा में जिला प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अर्थशास्त्री विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु

चंडीगढ़ :  हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उनकी गिनती प्रदेश के सबसे अमीर राजनेताओं में होती है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली से पहले राज्य चयन आयोग घोषित करेगा इन छह पोस्ट कोड का रिजल्ट : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को दिवाली से पहले लंबित छह पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें पोस्ट कोड 939...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर किया जारी : 24 अक्तूबर से आरम्भ उत्सव के दौरान 19 देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनता को समर्पित की 12 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 24 से 30 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!