एसडीएम कार्यालय चुराह में वन मित्र भर्ती प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) प्रकिया 16 से 24 दिसंबर तक

by
एएम नाथ। चम्बा :  वन मंडल चुराह स्थित सलूनी तथा वन मंडल चंबा के अंतर्गत वन मित्र भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों की दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) प्रकिया आगामी 16 से 24 दिसंबर तक एसडीएम कार्यालय चुराह में की जाएगी। यह जानकारी वन मित्र भर्ती समिति के अध्यक्ष व एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि वन मंडल चुराहा स्थित सलूनी के तहत पुगथाला व  तीसा बीट के उम्मीदवारों के लिए 16 दिसंबर, सागटी, शाऊल व बैरा बीट के उम्मीदवारों के लिए 18 दिसंबर, चंद्रू, मनसा, जंगबानी, देवीकोठी व गंगियास बीट से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 19 दिसंबर तथा चुंडी, चिल्ली, थनैला खैरना व ऐल से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 20 दिसंबर को दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) की जाएगी। उन्होंने बताया कि वन मंडल चंबा के तहत दंतुई, छांजू, सुंदरी, बघई व टिकरी के उम्मीदवारों के लिए 21 दिसंबर, जसौर दिओला, थाली, कलवाला, नागनी तथा बारा के उम्मीदवारों के लिए 23 दिसंबर  तथा कोहल, दुगली, कलहेल, सीकरी, सलोह व छतरी के उम्मीदवारों के लिए 24 सितंबर को दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) संबंधी प्रक्रिया की जाएगी।
एसडीएम चुराह ने वन मित्र भरती समिति के सभी सदस्यों से भी अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार एसडीएम कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बन मित्र भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से भी अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार स्वयं एसडीएम कार्यालय चुराह में उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारी को इस में न भेजें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ने एक लाख और आईएचएम ने 20 हजार रुपए की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बेचीं

एएम नाथ। हमीरपुर 02 मई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 8 मई को निकाले जा रहे रैफल ड्रॉ में बड़े ईनाम जीतने तथा इसी बहाने सोसाइटी के लिए अंशदान देने हेतु लोगों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की होली ईडी के कस्टडी में मनेगी : कोर्ट ने 28 मार्च तक भेजा रिमांड पर

नई दिल्‍ली :  दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्‍ली की राउस एवेन्‍यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया...
हिमाचल प्रदेश

काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री जीएसटी कम कर राहत दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री टैक्स पर टैक्स लाद रहे हैं : जयराम ठाकुर

अतिरिक्त वस्तु कर वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपदा में राहत दे सरकार नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा तोहफा जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5%...
Translate »
error: Content is protected !!