खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों ने आईएल्ट्स और पीटीई के फ्री रियलिटी टेस्ट का लाभ उठाया : कनवर अरोड़ा

by

नवांशहर :  कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि शनिवार 30 मई को नवांशहर कार्यालय में आयोजित आईएल्ट्स और पीटीई के फ्री रियलिटी टेस्ट का बहुत से बच्चों ने लाभ उठाया। सुबह खराब मौसम के बावजूद बच्चों में रियलिटी टेस्ट को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों जैसे समराला, माछीवाड़ा, फगवाड़ा, जालंधर, रोपड़, माहिलपुर, होशियारपुर के अलावा आसपास के स्थानीय विद्यार्थियों ने नवांशहर कार्यालय पहुंचकर रियलिटी टेस्ट दिया।

बच्चों ने पेपर देने के बाद खुशी और संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि आज उनके बहुत से सवाल स्पष्ट हो गए हैं। बच्चों को कंपनी की ओर से डिस्काउंट भी दिया गया है। बच्चे आवेदन भरते समय कैश डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। यह रियलिटी टेस्ट पिछले दो वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। हर बार बच्चों और अभिभावकों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है।

इस बार भी फिर से आईएल्ट्स और पीटीई का रियलिटी टेस्ट आयोजित किया गया, जिसका विद्यार्थियों ने बहुत लाभ उठाया। जिन विद्यार्थियों को अपना आईएल्ट्स या पीटीई का पेपर देना है, उन्हें वास्तविक परीक्षा की तरह अपने स्कोर का अनुमान हो जाता है और यदि वे किसी मॉड्यूल में कमजोर हैं तो उस पर अधिक मेहनत करके मनचाहा स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।

इस टेस्ट का परिणाम बुधवार को बच्चे कार्यालय आकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सोमवार से शनिवार तक नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालय में सीधे मिलते हैं। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी दिन कार्यालय आकर उनसे मिल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यूके और यूरोप के कई देशों में बिना आईएल्ट्स और पीटीई के भी जाया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माताएं तय कर लेती हैं तो राह में कोई रोड़ा नहीं बन सकता : जयराम ठाकुर

मातृनमन कार्यक्रम में पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य की बात,. लोक माता अहिल्याबाई के शासन में दिखती है आधुनिक भारत की झलक एएम नाथ। शिमला :  श्यामला ट्रस्ट द्वारा गेयटी थियेटर में आयोजित लोक माता...
article-image
पंजाब

The District Magistrate issued an

Hoshiarpur/ November 9/Nov.9 :  According to the order issued by District Magistrate-cum-Deputy Commissioner Komal Mittal in exercise of the powers conferred under Section 163 of the Indian Civil Protection Code, 2023, any noise pollution/noise...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटेन में बुरा फंसा सिख परिवार – भारत के नाम पर पहले मांगा वीजा – अफगान नागरिक बनकर फिर ली शरण

चंडीगढ़ : ब्रिटेन में अवैध रूप से अफगान नागरिक होने का दावा कर शरण लेने के आरोप में एक परिवार को क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इस परिवार पर आरोप है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेड में विधायक ने किसानों को बांटे आधुनिक कृषि उपकरण : 13 गांव के पात्र लागों को दिए उपकरण

नालका पंचायत में एक करोड़ 25 लाख का कराए विकास कार्य पट्टा मेहलोग, 12 मार्च (तारा) : विधायक राम कुमार चौधरी ने नालका पंचायत के घरेड में पात्र किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए ।आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!