एचएएस अधिकारी केशव राम ने संभाला मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार

by
एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी केशव राम ने 9 दिसंबर को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार संभाल लिया। वह इससे पूर्व मई 2023 से जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उपमंडल उदयपुर में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। केशव राम ने जुलाई 1996 में 22 वर्ष की आयु में जनजातीय क्षेत्र काजा से सहकारिता विभाग में निरीक्षक के पद पर अपनी नौकरी की शुरूआत की। इसके पश्चात उन्होंने अक्टूबर 1998 से नायव तहसीलदार के पद पर, अप्रैल 2011 से तहसीलदार के पद पर,  जुलाई 2020 से जिला राजस्व अधिकारी के पद पर तथा जनवरी 2022 से हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी। सरकारी सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं की शुरुआत जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल से निरीक्षक (सहकारिता) के पद से करने के पश्चात केशव राम जिला शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, कुल्लू तथा चंबा जिला में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह इससे पहले जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में तहसीलदार के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर केशव राम ने कहा कि जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक के पद पर रहते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के दिशा निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज चंबा से संबंधित कार्यों को तीव्रतापूर्ण करना तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद एवम पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

पट्टा मेहलोग, 15 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के तहत आज निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) द्वारा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों की अनदेखी पर भी घेरा एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्वतंत्रता दिवस पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पुलिस ने पंजाब के ब्यक्ति को 140 ग्राम चर्स सहित ग्रिफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू, 25 अप्रैल : जिला कुल्लू के थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला गत दिवस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का किया विमोचन …हिमाचल प्रदेश ने जल जीवन मिशन के तहत 99.9 प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया। हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग द्वारा तैयार किया गया यह राज्य का पहला व्यापक...
Translate »
error: Content is protected !!