सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 5 दिन के लिए बंद : डीसी ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप देखते हुए जारी किए आदेश

by

ऊना  : ऊना जिला का पारा 45 डिग्री पहुंचते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 5 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।  ये आदेश डीसी ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप देखते हुए जारी किए। अब सभी स्कूल तीन जून को ही खुलेंगे, क्योंकि एक जून को चुनावों के चलते छुट्टी होगी और दो तरीक को रविवार है। यह आदेश प्री-प्राइमरी और प्राइमरी पाठशालाओं के साथ साथ सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए भी लागू होंगे।

जिला दंडाधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने हीट वेव के चलते छात्रों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्पन्न जोखिमों को ध्यान में रखते हुए और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी कुछ दिन इसी प्रकार की स्थिति रहने के अनुमान को देखते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।

जतिन लाल ने कहा कि यह देखा गया है कि दोपहर के समय मध्य, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का संचालन जारी रहने से कई छात्रों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। इसलिए, किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में प्री-प्राइमरी से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों तक जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक स्कूल प्रमुखों को यह सुनिश्चित बनाने को कहा गया है कि वे सभी स्कूल, जहां मतदान केंद्र हैं, वहां 31 मई और एक जून को एक शिक्षण कर्मचारी, एक चतुर्थ श्रेणी अथवा बहुउद्देश्यीय कर्मचारी और मिड डे मील कर्मचारी उपस्थित रहें। जिन स्कूलों में 29 से 31 मई के बीच परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां उनका आयोजन अनिवार्य रूप से सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच किया जाए।

स्कूलों को परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए पीने के पानी, छायादार क्षेत्रों और परीक्षा हॉल में पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जतिन लाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंगलवार को जिला का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन के सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीआईबी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम: डीसी

एडीजी पीआईबी चंडीगढ़ राजेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में कार्यशाला में हुए शामिल ऊना 15 मार्च: जिला ऊना के मीडियाकर्मियों के लिए प्रैस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के सौजन्य से आज ऊना में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

19 जनवरी को बुलाई गई हिमाचल कैबिनेट की बैठक : पंचायत चुनाव व पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बड़ा फैसला संभव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 19 जनवरी को एक अहम दिन रहने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार, 19 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आपदा जागरूकता दिवस पर नागरिक एकजुटता रैली आयोजित रैली का मकसद आपदा में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाना – डीसी

ऊना, 4 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नेहरू युवा केंद्र ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर एक नागरिक एकजुटता रैली का आयोजन किया गया। यह नागरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनेरी में कॉलेज की नर्सिंग की 17 छात्राओं को हुआ टीबी : परिजनों का संस्थान में हंगामा…पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उठाये स्वाल

एएम नाथ : शिमला ।  रामपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान को लेकर बड़ी खबर है. यहां पर पढ़ाई कर रही करीब 17 प्रशिक्षु नर्सें टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं। इस...
Translate »
error: Content is protected !!