पुर्तगाल भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 28 मई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने रमनदीप कौरनिवासी ललिया थाना गढ़शंकर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मदन लाल निवासी मंढाली तहसील बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता रमनदीप कौर पत्नी जतिंदर कुमार निवासी लल्लियां थाना गढ़शंकर ने एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2021 में एक शादी के मौके पर उनकी मुलाकात मदन लाल से हुई, मदन लाल ने उन्हें बताया कि वह ट्रैवल एजेंट का काम करता है उसने कई लोगों को यूरोप भेजा है। रमनदीप कौर ने बताया कि उसने अपने पति जितिंदर कुमार से पुर्गताल भेजने के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि इस काम में 7 लाख रुपये का खर्च आएगा और 5 लाख रुपये पहले देने होंगे और 2 लाख रुपये पुर्गताल पहुंचकर काम पर लगवाने के बाद देने होंगे। रमनदीप कौर ने बताया कि इसके बाद मदन लाल उनके घर आने लगा और मेरे पति को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उसने अपनी बहन अमरजीत कौर पत्नी शम्मी कपूर निवासी चूहड़वाली जालंधर के सामने मदन लाल को एक लाख रुपये और अपने पति के पासपोर्ट की फोटोकॉपी दी थी। उन्होंने बताया कि इसके चलते उक्त एजेंट ने हमें फोन कर मेडिकल कराने को कहा और मेडिकल के बाद मदन लाल हमारे गांव पहुंचा और दो लाख रुपये ले लिये उस वक्त मेरे घरवाले का चाचा जसविंदर सिंह उपस्थित थे। उसने हमें आश्वासन दिया कि वीजा जल्द ही मिल जाएगा और दो महीने बाद उसने फोन करके बताया कि जतिंदर कुमार का वीजा मिल गया है और अगस्त 2021 में वह गांव आया और मौसी उषा रानी निवासी धमाई की उपस्थिति में 2 लाख रुपये और पासपोर्ट ले गया।
रमनदीप कौर ने कहा कि उसके बाद मदन लाल ने कहा कि हमें पासपोर्ट लेने के लिए दिल्ली जाना होगा और हमें इंतजार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उसके बाद वह जनवरी 2022 तक बहाने बनाता रहा और फिर हमारा फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि हम मदन लाल के गांव गए और उन्होंने कहा कि काम नहीं हुआ है, मैं जल्द ही आपके पैसे वापस कर दूंगा और मेरे पति का पासपोर्ट वापस कर दिया। रमनदीप कौर ने बताया कि इसके बाद मदन लाल दुबई चला गया और अब हमें पता चला कि वह गांव आया है, जब हम उसके गांव पहुंचे तो उसने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। रमनदीप ने पुलिस से गुहार लगाई कि मदन लाल ने विदेश भेजने के नाम पर हमारे साथ धोखाधड़ी की है, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक करोड़ से अधिक सैलानी वर्ष 2024 की पहली छमाही में हिमाचल पहुंचे : पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा और बेहतर सुविधाएं की जा रहीं सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में ज़बरदस्त उछाल देखने में आया है। प्रदेश ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों का आतिथ्य सत्कार किया।...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए तेजी से काम जारी : डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल*

-चब्बेवाल हलके के 21 सरकारी स्कूलों को 82.80 लाख रुपए का फंड जारी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा हलके से आप विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी प्रबंधन के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा व मुख्य अभियंता नंगल डैम चरणप्रीत सिंह के पहली वार तलवाड़ा आगमन : यूनियन द्वारा अध्यक्ष नंद लाल को बीबीएमबी प्रबंधन मे कार्यरत समस्त कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों से भी अवगत करवाया

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : पंजाब स्टेट कर्मचारी युनियन बीबीएमबी तलवाड़ा के प्रधान विजय ठाकुर की अध्यक्षता मे शिवालिक सदन गैस्ट हाऊस में बीबीएमबी प्रबंधन के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा व मुख्य अभियंता नंगल डैम...
article-image
पंजाब

पंडोरी के यूबको ने विधायक रौड़ी को दी जीत की वधाई

गढ़शंकर: पंडोरी के युवक नरिंदर मीलू, देस राज मीलू, अजय मीलू, अशनी पोसवाल ने आज गढ़शंकर में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के दूसरी बार चुने गए विधायक चौधरी जय कृष्ण सिंह रौड़ी से भेंट...
Translate »
error: Content is protected !!