डीसी और एसपी ने निगरानी टीमों ने साथ सख्ती से की वाहनों की जांच

by
ऊना, 29 मई। जिला में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावा को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आज मंगलवार को कुटहैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बीहडू में स्टैटिक सर्वेलैंस टीम-दो के साथ गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मैहतपुर से सट्टे सीमावर्ती इलाकों पर बनाए गए बैरियरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए एक सप्ताह से कम का समय शेष बचा है जिसको लेकर जिला में बनाई गई निर्वाचन व्यय निगरानी टीमों ने जांच अभियान को और अधिक तेज़ किया है ताकि किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि न हो। इसके अतिरिक्त वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल व उड़न दस्ते जिला मे ंहोने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
जिले में मंगलवार को उड़न दस्ते टीमें, स्टैटिक सर्वेलैंस टीमें तथा वीडियो अवलोकन टीमें के साथ-साथ पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार फील्ड निरीक्षण कर रही हैं।
जतिन लाल ने बताया कि जिला में चुनाव के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें, एक वीडियो सर्विलांस टीम और 1-1 वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय पर्यवेक्षक टीमें व अकाउंटिंग टीमें तैनात हैं। ये टीमें औचक निरीक्षण तथा चेकिंग का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा चुनावों के चलते निगरानी के लिए 25 इंटर स्टेट नाके और 121 राज्यांतरिक नाके लगाए गए हैं ।
उन्होंने सभी निरागनी टीमों को निर्देश दिए कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि में त्वरित कार्रवाई करें और साथ ही उसकी सूचना प्रशासन से तुरंत साझा करें ताकि चुनावों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।
.0.
All reactions:

Dpro Una HP and 6 others

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली , बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की तरक्की से प्रेरित होकर AAP में शामिल हो रहे नेता : मनीष सिसोदिया

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला, जब...
article-image
पंजाब

बिजली मंत्री ई.टी.ओ व राजस्व मंत्री जिंपा ने एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट में की शिरकत : विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही है गंभीरता से कार्य: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 03 दिसंबर: शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थी का मानसिक व शारीरिक विकास करते है,...
article-image
पंजाब

Rayat Institute of Pharmacy Organizes 3

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 04 : The premier institutes Rayat Institute of Pharmacy and Lamrin School of Pharmaceutical Sciences, under Lamrin Tech Skills University, Punjab successfully organized their 3rd Blood Donation Camp at Lamrin Tech Skills...
Translate »
error: Content is protected !!