3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये : आठ विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों के लिए 11 दिसम्बर को मंडी में जन संकल्प सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 17 लाख 18 हजार 354 रुपये की सहायता राशि जारी की। इससे 3,835 कामगार लाभान्वित हुए।
इस राशि में सीएम सिंगल विंडो और दिव्यांग आवास योजना में 19 लाभार्थियों के लिए 19 लाख रुपये, मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता के लिए 117 लाभार्थियों को 1.50 करोड़ रुपये, शिक्षा सहायता के लिए 3,040 लाभार्थियों को 9.28 करोड़ रुपये, विवाह सहायता के लिए 600 लाभार्थियों को 3.01 करोड़, मातृत्व और पितृत्व लाभ के लिए 10 लाभार्थियों को 1.73 लाख रुपये, मानसिक रूप से दिव्यांग 9 बच्चों की सहायता के लिए 1.80 लाख रुपये, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 10.42 लाख रुपये और चिकित्सीय सहायता के लिए 30 लाभार्थियों को 3.53 लाख रुपये शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईशांत चंदेल सब-जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित : कूड़ांवाला गांव में खुशी की लहर

बी बी एन, 26 फ़रवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कालूझंडा के कुडांवाला गांव के होनहार खिलाड़ी ईशांत चंदेल का चयन वॉलीबॉल सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दुनी चंद के सुपुत्र ईशांत चंदेल इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में थी दुल्हन, ट्रैफिक पुलिस ने रोकी गाड़ी , चालान काटने की बजाय …पंजाब पुलिस बोली शादी मुबारक

उत्तर भारत में एक बार फिर विंटर वेडिंग सीजन ने तेजी पकड़ ली है. सोशल मीडिया पर शादी से एक बार फिर एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. अब जो सोशल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निषाद की सफलता पर सबको नाज : पेरिस पैरालंपिक में ऊना के लाल निषाद का कमाल, ऊंची कूद में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

सीएम-डिप्टी सीएम ने दी बधाई रोहित भदसाली।  ऊना, 2 सितंबर। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा के फतेहपुर में मारपीट कर महिला को किया लहूलुहान, मामला दर्ज

एएम नाथ। नूरपुर : जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पुलिस चौकी रे की पंचायत स्थाना से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थाना निवासी सीमा देवी...
Translate »
error: Content is protected !!