सेना के जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन : पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को दी अंतिम विदाई

by
एएम नाथ। धर्मशाला । धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत बागनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अक्षय कपूर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी सहित पूर्व विधायक विशाल नेहरिया और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने भी बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।
इससे पूर्व सोमवार सुबह सेना की टुकड़ी जवान की पार्थिव देह को लेकर गांव बागनी पहुंची। पत्नी रिया कपूर ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को अंतिम विदाई दी। इससे पहले बलिदानी की अंतिम यात्रा सिद्धबाड़ी से उनके गांव तक निकाली गई। अक्षय कपूर की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी रिया कपूर का रो-रोकर बुरा हाल था। बलिदानी पति की पार्थिव देह के घर पहुंचते ही पत्नी रिया बेसुध हो गई। मां सावित्री देवी ने नोटों का हार अपने लाडले की पार्थिव देह पर चढ़ाया। अक्षय की बहन सभी लोगों से बलिदानी भाई को सैल्यूट करने को कहती रही। उधर इस मंजर को देखकर हर आंख नम थी। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय, अक्षय कपूर अमर रहे के नारों से गूंज उठा। पार्थिव देह को बड़े भाई लक्की कपूर ने मुखाग्नि दी।
19 साल की उम्र में हुए थे भर्ती
अक्षय कुमार साल 2015 में महज 19 साल की उम्र में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बलिदानी के पिता संसार चंद ने बताया कि बचपन से ही अक्षय का सपना देश की सेवा करना था। उनका सपना तो पूरा हुआ, लेकिन अक्षय का ये बलिदान परिवार और क्षेत्र के लिए बड़ा सदमा है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
बीते शुक्रवार को हार्ट अटैक से हुआ था अक्षय का निधन
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में बीते शुक्रवार को हृदय गति रुकने से 29 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कपूर का निधन हो गया था। वह डोगरा बटालियन में तैनात थे। अक्षय के निधन की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार से ही उनके घर में रिश्तेदारों व सगे संबंधियों सहित ग्रामीणों का शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए आने का सिलसिला जारी रहा था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया व एकीकृत आयुष अस्पताल का किया शिलान्यास

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों की क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम श्री नैना देवी जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

एएम नाथ। बिलासपुर 28 जनवरी: प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल की अध्यक्षता में “प्रोटेक्टिव एजिंग (संरक्षित वृद्धावस्था)” कार्यक्रम के अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन उपमंडल कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न : 23 कृषि प्रसार अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रतिभागियों को बिलासपुर में ग्रीनहाउस, टिशू कल्चर लैब और फ्रूट कैनिंग यूनिट का करवाया गया भ्रमण सुंदरनगर, 30 दिसंबर 2023। कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से 5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2760 बीयर की बोतलें बरामद :पुलिस ने अवैध बीयर सहित ट्रक को जब्त, चालक गिरफ्तार

कुल्लू: कुल्लू के बजौरा के पास फोरलेन सड़क पर पंजाब से कुल्लू आ रहे एक ट्रक से पुलिस ने अवैध बीयर का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने अवैध बीयर सहित ट्रक को जब्त कर...
Translate »
error: Content is protected !!