मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

by

मणिमहेश यात्रा में पंजीकरण रहेगा अनिवार्य, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, बिना अधिकृत गाइड परिक्रमा मार्ग पर नहीं मिलेगी अनुमति

एएम नाथ। चंबा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र चंबा में मंडलायुक्त कांगड़ा मंडल संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मंडलायुक्त ने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा हिमाचल प्रदेश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक तैयारियां पूरी करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। पंजीकरण शुल्क संबंधी निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।
उन्होंने पुलिस प्रशासन को यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि परिक्रमा मार्ग पर केवल अधिकृत एवं प्रशिक्षित गाइड के साथ ही श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति होगी।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, अस्थायी शौचालय, विश्राम स्थलों तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को यात्रा मार्गों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त पुलियों के पुनर्निर्माण तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की निगरानी समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 हजार युवाओं को मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण : हिम स्टार्टअप और हिम सिल्क मिशन से बढ़ेगा रोजगार

एएम नाथ : शिमला। प्रदेश में उद्योग विभाग के माध्यम से 10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर कार्य कुशल बनाया जाएगा। इस पहल के तहत एनएसडीसी व सीएसआर फंड के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ से लोगों को मिलेगी राहत…. कानून के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नए अवसर : सुनील शर्मा बिट्टू

कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू, संवैधानिक मूल्यों, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय पर देशभर के विधि विशेषज्ञ करेंगे मंथन एएम नाथ। भोरंज, 25 नवंबर। कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के विधि विभाग की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर कौशल से रंगदारी नेटवर्क का पता लगाएगी चंडीगढ़ पुलिस

चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित बिल्डर अंकित सिदाना की कोठी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस केस में नामजद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी कर रही है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भटियात में भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से ज्यादा उम्मीदवारों का वर्चस्व

कुलदीप सिंह पठानिया की वजह से ही जाना जाता भटियात विधानसभा क्षेत्र ठाकुर सिंह भरमौरी जी ने भटियात को फिर चर्चा में ला दिया एएम नाथ। चुवाड़ी : चम्बा जिला का भटियात विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!