राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

by

उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

एएम नाथ। चंबा :  स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन आमंत्रित किए हैं। उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) ने बताया कि इच्छुक शिक्षक नेशनल टीचर्स अवॉर्ड्स पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो चुकी है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन का अंतिम सबमिशन एवं पुष्टि 13 जुलाई तक की जा सकेगी। इसके बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित शिक्षकों को अगस्त माह में सूचित किया जाएगा तथा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 5 सितंबर को आयोजित होगा। अधिकारियों ने शिक्षकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने बैंक और डाकघर में दिया भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति किया जागरूक ऊना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 28 अक्टूबर को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली जैसा कांग्रेस का हाल हिमाचल में भी होगा : राजीव बिंदल

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा विपक्ष के लिए आंखें खोलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जैविक खेती के लिए युवाओं को किया जा रहा प्रेरित : मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

पालमपुर में प्रगतिशील महिला किसानों को किया सम्मानित धर्मशाला, 15 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज कृषि विश्वविधालय पालमपुर में महिला किसान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर जिले में भी खुलेगा मोटे अनाज का खरीद केंद्र : हेमराज बैरवा

डीसी ने अधिकारियों को दिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश हमीरपुर 15 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि जिला हमीरपुर में मोटे अनाज की खरीद के लिए एक खरीद केंद्र खोला...
Translate »
error: Content is protected !!