आधा हाथ और चेहरे से मांस था गायब, मचा हड़कंप : रहस्यमयी तरीके से लापता छात्रा की लाश मिली

by

एक हफ्ते से परिवार बेटी की कर रहा था तलाश

एएम नाथ। मंडी :  छह दिन से लापता छात्रा की लाश जंगल में मिली है। लाश के चेहरे को जानवरों ने नोच खाया है। साथ ही आधा हाथ का मांस भी नहीं है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर का है। पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ऐसे में रिपोर्ट के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
दरअसल, मंडी जिले के सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र निहरी के जंगल से 10वीं की छात्रा का शव क्षतविक्षत हाल में मिला है। मृतक छात्रा पिछले 6 दिनों से लापता थी और मंगलवार को पुलिस टीम ने ड्रोन की मदद से शव को खोज निकाला है, घटना के करीब 1 हफ्ते बाद नाबालिग का शव जंगल में मिलने से पूरे इलाके से सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार बीती 30 दिसंबर को निहरी निवासी भुवन देव की बेटी रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों सहित सगी संबंधियों में नाबालिग की तलाश शुरू की। 2 दिन तक जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो 1 जनवरी को परिजनों ने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी पुलिस ने ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया।
सर्च अभियान के दौरान सर्च टीम को निहरी के बड़ेहन जंगल में सड़क से लगभग 150 मीटर ऊपर एक ढांक के पास एक शव बरामद हुआ। यह शव जंगल में क्षतविक्षत हालात में पड़ा हुआ था और शरीर के कई हिस्सों पर जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान भी मौजूद हैं। मृतका के पिता भुवन देव ने शव की शिनाख्त की।
उधऱ, एसपी मंडी साक्षी वर्मा व डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मृतका के पिता ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से आगामी छानबीन में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्टरी में आग हादसे पर डीसी ने पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना : हरोली उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाथू में हुए आग हादसे को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंचायत पदाधिकारियों को सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेश टिकैत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी : सहारनपुर की अदालत में कर सकते सरेंडर , मुजफ्फरनगर में बिना अनुमति सम्मेलन और सड़क जाम करने का एक मामला विचाराधीन

सहारनपुर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। शुक्रवार को वह सहारनपुर की अदालत में सरेंडर कर सकते हैं। भाकियू ने इसकी तैयारी शुरू की...
पंजाब , समाचार

बीबीएमबी कर्मचारियों से मीटिंग ना करने से गुस्साए कर्मचारियों ने सतलुज सदन में बीबीएमबी चेयरमैन का किया घेराव,

चेयरमैन ने पहले मान्यता प्राप्त यूनीयन से मीटिंग करने से किया इंकार,बाद में मसला बड़ता देख की मीटिंग यूनीयन की फैमिली स्पोर्ट फंड की मांग मान ली जाएगी:चेयरमैन नंगल भास्कर संवाददाता: बीबीएमबी की मान्यता...
article-image
पंजाब

युद्ध और खेल दोनों में भारत ने चटाई पाक को धूल : खन्ना

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पाक को दी गयी करारी शिकस्त, देशवासियों में ख़ुशी की लहर : खन्ना होशियारपुर 15 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय सैनिक युद्ध में और...
Translate »
error: Content is protected !!