शीतलपुर में प्रस्तावित नए शहर का ग्रामीणों व भाजपा ने किया कड़ा विरोध

by

परियोजना को बताया पर्यावरण व किसान विरोधी, आंदोलन व कानूनी लड़ाई की चेतावनी

बद्दी, 6 जनवरी (तारा) :  बद्दी के निकट शीतलपुर क्षेत्र में चंडीगढ़ की तर्ज पर प्रस्तावित नए शहर को लेकर ग्रामीणों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों व भाजपा नेताओं ने इस परियोजना को पर्यावरण और किसान विरोधी करार देते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पर्यावरण प्रेमी होने के नाते वे इस परियोजना का पूरी तरह विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कांग्रेस सरकार हिम-चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर विकसित करना चाहती है, वहां हजारों पेड़ मौजूद हैं। बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र पहले ही प्रदूषण की गंभीर समस्या झेल रहा है। इन पंचायतों के समीप औद्योगिक क्षेत्र का कूड़ा एकत्र किया जाता है और सीईटीपी प्लांट भी यहीं स्थापित है, जिसके चलते आसपास के लोग स्वच्छ हवा में सांस तक नहीं ले पा रहे हैं।
गुरमेल चौधरी ने कहा कि जहां सरकार को शहर के प्रदूषण को कम करने के लिए पौधारोपण करना चाहिए, वहीं वह लगे हुए पेड़ों को काटकर शहर बसाने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और इस परियोजना में भी उसकी गलत मंशा स्पष्ट झलकती है। किसानों की जमीन को सस्ते दामों पर अपने मित्रों को दिलाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्दी के निकट भटोलीकलां और मंधाला में हिमुडा द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के कारण लोगों का जीवन कठिन हो चुका है। इन क्षेत्रों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, जिससे जनता का भरोसा ऐसी परियोजनाओं से उठ चुका है। इसी कारण मलपुर पंचायत, हरिपुर संडोली और शीतलपुर क्षेत्र के लोगों ने प्रस्तावित शहर का खुलकर विरोध किया है। गुरमेल चौधरी ने स्पष्ट किया कि किसानों और पंचायतवासियों की इस लड़ाई में भाजपा उनके साथ है। जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा और अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कुछ माह पूर्व सरकार ने नगर परिषद को नगर निगम में बदलने का निर्णय जनता के विरोध के बावजूद थोप दिया था। इस मामले में पंचायत प्रतिनिधि न्यायालय गए और उन्हें जीत मिली। उच्च न्यायालय ने सरकार को उसके फैसले पर आईना दिखाया। इस जीत के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश : हरोली में दिया था 4 चोरी की घटनाओं को अंजाम, पूरे हिमाचल मे अब तक दर्जनो चोरियों को दे चुके अंजाम, बिभिन्न थानों में 1 के खिलाफ 20 चोरी के मामले दर्ज दूसरे के खिलाफ भी करीव 5 मामले दर्ज

हरोली के धर्मपुर व रामपुर पुल के नजदीक चार घटनाओ को दिया था अंजाम, पुलिस_पूछताछ मे चोरो ने कबूली सारी घटनाए घटना मे प्रयोग की गई इनोवा कार,विधुत तारों को काटने के लिये प्रयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या पुतिन ने अलास्का में भेजा था अपना हमशक्ल? रूसी राष्ट्रपति की लंबाई, चाल और हाव-भाव को लेकर शक

नई दिल्ली :  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में  शुक्रवार रातइन हुई । हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद ऑनलाइन अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया। कुछ इंटरनेट यूज़र्स का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेरा चीफ की नियुक्ति में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के बिल के विरोध में विपक्ष का वॉक आउट

संविधान की धज्जियां उड़ाने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है सुक्खू सरकार का बिल एएम नाथ। धर्मशाला :  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने सुक्खू सरकार द्वारा लाए गए विधेयक भू संपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के लिए वित्तीय मानक दरों को प्रदान की स्वीकृति

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय तकनीकी समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं बागवानी फसलों...
Translate »
error: Content is protected !!