आपत्तिजनक वीडियो’ पर घिरी मान सरकार ; अकाली दल के बाद पंजाब बीजेपी ने खड़े किए सवाल

by

चंडीगढ़  :  अकाली दल की तरफ से वो वीडियो कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का होना का दावा किया गया था। जिसको लेकर अब पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है।

‘यौन शोषण करने वाला व्यक्ति आपका मंत्री है या नहीं’ :   बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि जिन नेताओं ने घटिया वीडियो राज्यपाल पंजाब को सौंपा है, वे विधायक भी नहीं हैं। लेकिन सीएम भगवंत मान पंजाबी जानना चाहते हैं कि इस वीडियो में कथित तौर पर एक जरूरतमंद महिला का यौन शोषण करने वाला व्यक्ति आपका मंत्री है या नहीं! और वैसे मान साहब, क्या आप सच में मानते हैं कि एक ‘आम आदमी’ जो विधायक नहीं है, वह सरकार से जवाब नहीं मांग सकता?  सुनील जाखड़ ने आगे लिखा कि मैंने इस संबंध में राज्यपाल को लिखा है, क्योंकि केवल उनका संवैधानिक कार्यालय ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि सत्ता के ऐसे अनैतिक उपयोग के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए और पंजाब को इस आम आदमी की विशेष सरकार का असली चेहरा देखने को मिले।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने की थी मंत्री को हटाने की मांग :   अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को पद से हटाने की भी मांग की थी। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की तरफ से मई 2023 में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर एक अश्लील वीडियो सौंपते हुए उसकी फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की थी. वो वीडियो भी पंजाब के एक मंत्री का होने का दावा किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज्ञानी रघुबीर सिंह को हटाने का निर्णय हो चुका : पीर मोहम्मद ने 72 घंटे के नोटिस को दिखावा बताया

अमृतसर :  अमृतसर में सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह को पद से हटाए जाने के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में समर कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 2 जून : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में भारत सरकार के भारत भाषा विभाग तथा शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार स्कूल प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में तेलगु भाषा सिखाने के लिए...
article-image
पंजाब

ओमान में युवती ने जानवरों से भी बदतर काटी जिंदगी : तनख्वाह तो दूर, उसके पास जो पैसे थे, वे भी छीन लिए

लुधियाना :  ज़िले की एक लड़की, जो अच्छी नौकरी और उज्ज्वल भविष्य का सपना लेकर मस्कट (ओमान) गई थी, ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वहां के हालात किसी नर्क से कम नहीं...
article-image
पंजाब

संपत्तियों की ई-नीलामी से भगवंत मान सरकार ने कमाए 2060 करोड़ रुपये

चंडीगढ़। पंजाब सरकार समावेशी विकास के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं का भी ख्याल कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसका लाभ राज्य की जनता और सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!