संपत्तियों की ई-नीलामी से भगवंत मान सरकार ने कमाए 2060 करोड़ रुपये

by

चंडीगढ़। पंजाब सरकार समावेशी विकास के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं का भी ख्याल कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसका लाभ राज्य की जनता और सरकार दोनों को मिल रहा है।  इसी के तहत राज्य सरकार ने 2060 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। सरकार को यह फायदा आवास एवं शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत विकास प्राधिकरणों ने विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी से हुआ है। इस बात की जानकारी आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने दी है।

शहरी विकास मंत्री मुंडिया ने बताया कि 18 अक्टूबर को शुरू हुई ई-नीलामी की प्रक्रिया कल देर शाम को समाप्त हुई। एक महीने में ई-नीलामी को लेकर काफी सफलता मिली है। इससे ये स्पष्ट होता है कि निवेशकों को राज्य में लाने की सीएम मान की कोशिश सफल हो रही हैं। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और जो लोग अपने सिर पर छत चाहते थे या फिर कारोबार करना चाहते थे, उनकी इच्छा सरकार ने पूरी हुई है। इस दौरान सफल बोली लगाने वालों को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि नीलामी में तय समय के अनुसार नीलाम की गई साइटों का कब्ज़ा बोली लाने वालों को दे दिया जाएगा।

नीलाम की गई साइटें मोहाली, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और संगरूर में स्थित हैं। इस क्रम में मान सरकार में मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने नीलामी का डटेल्स भी साझा किया। आगे उन्होंने बताया कि गमाडा ने 1894 करोड़ रुपये ग्लाडा ने 61.75 करोड़ रुपये, बीडीए ने 16.08 करोड़ रुपये, पीडीए ने 59.62 करोड़ रुपये, जेडीए ने 12.25 करोड़ रुपये और एडीए ने 16.30 करोड़ रुपये इसके जरिये अर्जित किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब सरकार से एसकेएम ने नहीं की वार्ता : 28 मार्च को उपायुक्त कार्यालयों के बाहर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और बीकेयू (एकता उग्राहां) ने शुक्रवार को पंजाब सरकार के साथ बैठक का बहिष्कार किया, जो उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। दोनों किसान संगठनों के नेताओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड IAS के सौतेले बेटे ने जीजा संग मां से किया रेप : अश्लील वीडियो बनाकर करने लगे अलग अलग तरह की डिमांड, पांच दिनों तक घर के कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा

मां-बेटे के रिश्ते को सबसे पवित्र माने जाते हैं, लेकिन इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया । राजधानी में एक रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर रेप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

35 बोरियों में भरा था ‘काला धन !…15 किलो सोना और 35 बोरियां, बस ड्राइवर के घर मिली इतनी दौलत : नोट गिनते-गिनते हांफ गईं 5 मशीनें !

बीरभूम :  फिल्मों में तो आपने अक्सर विलेन के गुप्त तहखाने से नोटों से भरे बैग निकलते देखे होंगे, लेकिन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने...
Translate »
error: Content is protected !!