आपदा की घोषणाओं का हिसाब दें मंत्री नेगी : जय सिंह …. मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग

by

जय सिंह बोले, जनता को आश्वासनों नहीं, धरातल पर हुए कामों का चाहिए हिसाब

एएम नाथ। चंबा :  प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने जनजातीय विकास, राजस्व, बागवानी एवं जन शिकायत मंत्री जगत सिंह नेगी के चंबा, होली और भरमौर दौरे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंत्री नेगी आपदा के दौरान भी चंबा आए थे और उस समय कई बड़ी घोषणाएं की गई थीं। अब मंत्री दोबारा चंबा पहुंच रहे हैं, ऐसे में जनता उनसे यह जानना चाहती है कि उस दौरान की गई घोषणाओं में से कितनी धरातल पर पूरी हुई हैं।
जय सिंह ने कहा कि आपदा के समय मंत्री की घोषणाओं को लेकर खूब प्रचार हुआ था और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी उनका स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि अब सरकार को घोषणाओं के बजाय उनके क्रियान्वयन का पूरा हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने मांग की कि आपदा के दौरान घोषित विकास कार्यों की स्थिति, स्वीकृत बजट और पूरे किए गए कार्यों का विवरण सार्वजनिक किया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्री और विधायक चंबा में आते हैं, दौरा करते हैं और वापस चले जाते हैं, लेकिन जनता की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। जय सिंह ने जन शिकायत मंत्री के विभाग को लेकर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि चंबा की जनता अब जानना चाहती है कि उसकी शिकायतों का वास्तविक निवारण कब होगा।
जय सिंह ने चंबा मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी और जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सरकार को भेजे जाने की बात कही गई, लेकिन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
जय सिंह ने मंत्री नेगी से मांग की कि मेडिकल कॉलेज से संबंधित जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और यदि जांच में किसी की जिम्मेदारी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चंबा की जनता को अब केवल घोषणाएं और आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर हुए कामों का स्पष्ट हिसाब चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद बिलासपुर की व्यवस्थाओं की समीक्षा : DC राहुल कुमार ने सफाई और स्वास्थ्य प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

बिलासपुर, 11 नवम्बर 2025 नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी – गैर जमानती होगा अपराध, उम्रकैद का प्रावधान,जुर्माना भी : सिक्किम की तर्ज पर विधेयक पारित की तैयारी में हिमाचल सरकार

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल सरकार चिट्टे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए नया विधेयक लाने जा रही है। 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में सिक्किम की तर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभय ठाकुर सोमवार से लापता

वंगाणा  :  वंगाणा के थेही गांव के अभय ठाकुर सपुत्र श्री सुनील ठाकुर कल सोमवार से घर से विना वताए लापता है । उसने पीले रंग की कमीज नेवी व्लू कलर का पजामा व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को नशा मुक्ति अभियान के लिए आगे आना चाहिएः सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में रेडक्रॉस महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता : राज्यपाल शुक्ल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रेडक्रॉस स्वयं सेवकों और महिलाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं विशेषकर छात्राओं को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!