गढ़शंकर में हादसे का डर…अंधेरी सड़क, सामने तेज रोशनी और बीच में डिवाइडर

by

गढ़शंकर, 23 सितंबर। शहर की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ चौक से नंगल चौक तक कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर डिवाइडर वाले हिस्से में है।

डिवाइडर के शुरू होने वाले स्थान से लेकर एसडीएम कार्यालय तक तथा आगे डिवाइडर खत्म होने वाले स्थान तक पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देता। ऐसे में बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के डिवाइडर से टकराने या उसके ऊपर चढ़ने का खतरा बना रहता है।

हरप्रीत हैप्पी ने कहा सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी के बीच अंधेरे में डिवाइडर दिखाई नहीं देने से स्थिति और जोखिम भरी हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मुख्य सड़क पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें जल्द ठीक करवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार स्ट्रीट लाइटों की खराबी संबंधी शिकायत नगर परिषद के शिकायत रजिस्टर में दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक लाइटें ठीक नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर पर्याप्त रोशनी होना सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है।

पौड़ी नहीं होने से नहीं हो पा रही मरम्मत

मामले में वहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्ट्रीट लाइटें काफी ऊंचाई पर लगी हैं और उन्हें ठीक करने के लिए जरूरी पौड़ी उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरम्मत में दिक्कत आ रही है। वहीं, लोगों का सवाल है कि यदि लाइटों की ऊंचाई अधिक है तो उनकी नियमित देखभाल के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था नगर परिषद की ओर से क्यों नहीं की गई।

ईओ ने कहा- जल्द ठीक कराएंगे लाइटें

इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दिवाली आने वाली है कल से स्ट्रीट लाइटें जल्द ठीक करवानी शुरू कर दी जाएगी। दिवाली तक शहर में सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक कर दी जाएगी।

फोटो कैप्शन :  शहर के मुख्य सड़क पर खराब स्ट्रीट लाइटें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र की अक्षमता के कारण ऑक्सीजन और कोरोना बीमारी की कमी से जूझ रहा पंजाब: निमिषा मेहता

 पंजाब के खिलाफ मोदी सरकार के भेदभाव पर अकाली दल चुप क्यों है गढ़शंकर: कांग्रेस नेता निमिशा मेहता ने कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या और ऑक्सीजन की कमी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के कारण फाइनल में नहीं खेल पाई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। खाप पंचायतों ने विनेश के...
article-image
पंजाब

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन , पवन दीवान ने एनआरआई संदीप सोनी के प्रयासों की सराहना की

होशियारपुर, 31 अक्टूबर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सहयोग स्पोर्ट्स डिवलपमेंट एन्ड वुमेन इम्पावरमेंट सोसाइटी बजवाड़ा द्वारा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।  टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पंजाब लार्ज...
article-image
पंजाब

सीएम कार्यालय के अधिकारी राजबीर घुम्मन को हाई कोर्ट से राहत नहीं…. उपयुक्त मंच पर जाने की सलाह

सीबीआई की एफआईआर रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से जस्टिस जेएस बेदी ने किया इनकार, धारा 17ए के तहत पूर्व मंजूरी न लेने का उठाया मुद्दा चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!