आपदा के एक साल बाद भी बदहाल है सराज : जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की उदासीनता पर उठाए तीखे सवाल

कहा, सरकार एक साल बाद भी इन जख्मों को भरने में पूरी तरह रही नाकाम

आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति व्यक्त की भावभीनी श्रद्धांजलि

एएम नाथ। मंडी : मंडी और कुल्लू क्षेत्र में गत वर्ष 30 जून को आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी को पूरा एक साल बीत जाने के बाद भी सराज विधानसभा क्षेत्र के हालात बदहाल बने हुए हैं, जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। जयराम ठाकुर ने सरकार पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा प्रभावितों की कोई चिंता नहीं है और वे जनता की परवाह किए बिना सिर्फ मस्ती में सरकार चलाने में व्यस्त हैं। पिछले वर्ष आज ही के दिन आई इस प्रलयकारी आपदा में अकेले सराज क्षेत्र में 33 लोगों की अकाल मृत्यु हो गई थी, सैंकड़ों लोग बेघर हो गए थे और एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के भारी नुकसान का आंकलन किया गया था, लेकिन सरकार एक साल बाद भी इन जख्मों को भरने में पूरी तरह नाकाम रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को सराज पहुंचकर जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा कि आज भी सराज के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और अस्थाई व्यवस्थाओं के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को केवल अस्थाई तौर पर ही बहाल किया गया है, जिसके कारण वर्तमान बरसात के मौसम में मामूली बारिश होते ही सारी व्यवस्थाएं ठप हो जाती हैं और लोगों के सामने जीवन जीने का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि क्षेत्र की 150 करोड़ रुपये की प्रमुख पेयजल योजना आज भी बंद पड़ी है, जिससे लगभग तीन दर्जन पंचायतों की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रही है।
जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सराज की इस दयनीय स्थिति का मुद्दा विधानसभा सदन के भीतर, बाहर तथा स्वयं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष कई बार प्रमुखता से उठाया, परंतु सरकार ने इस पर कोई सुध नहीं ली। उन्होंने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत सराज का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने की चुनौती दी और कहा कि जनता से केवल झूठे वादे करना ही इस सरकार की फितरत बन चुकी है। इस भावुक अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने आपदा में अपनी जान गंवाने वाले सभी प्रियजनों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने संकट के समय देश के कोने-कोने से मदद के लिए आगे आए तमाम लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भले ही इस त्रासदी ने हमसे बहुत कुछ छीन लिया और गहरे घाव दिए, लेकिन यह हमारे हौसले और संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने सराज और प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि वे अपनी आखिरी सांस तक पूरी ताकत के साथ उनके हक के लिए खड़े रहेंगे और पुनर्निर्माण के इस कार्य को हर हाल में पूरा करेंगे।
इसी कड़ी में, जयराम ठाकुर ने हाल ही में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान हुई उनके गृह क्षेत्र सराज की रजनी शर्मा उर्फ मंजू के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बालीचौकी के सुनारू गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। परिजनों के दिल दहला देने वाले आरोपों को गंभीरता से सुनते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की कि इस पूरे संवेदनशील प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र 54-कसौली (अ.जा.) के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीष गर्ग ने किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मुनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के । मुनीष गर्ग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा में नए कार्यालय खोलने के लिए भूमि का किया निरीक्षण : हर साल देहरा उत्सव का किया जाएगा आयोजन

देर सायं अधिकारियों के साथ कांगड़ा जिला में विकास कार्यों की समीक्षा राकेश शर्मा :देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, चम्बा में घुमंतू गुज्जर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य...
हिमाचल प्रदेश

लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए भूमि का किया निरीक्षण ,राज्य सरकार निराश्रित एवं दिव्यांग बच्चों की देखभाल को कृत संकल्प: शांडिल

लुथान (कांगड़ा) 27 जुलाई। राज्य सरकार निराश्रित तथा एवं दिव्यांग बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने निराश्रित बच्चों को सरल और सुखमयी बनाने के...
Translate »
error: Content is protected !!