तीसा बीडीसी पर कांग्रेस का कब्जा, चैन लाल बने चेयरमैन

by

देहरा के पूर्व प्रधान को मिली विकास खंड की कमान, समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न

एएम नाथ। तीसा (चम्बा) :  विकास खंड तीसा में हुए बीडीसी चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीडीसी पर कब्जा जमा लिया है। ग्राम पंचायत देहरा के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चैन लाल बीडीसी चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत को कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
चैन लाल की जीत के साथ ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और जनसमर्थन की जीत बताया।
चैन लाल इससे पहले ग्राम पंचायत देहरा के प्रधान रह चुके हैं और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों तथा जनसेवा के लिए उनकी पहचान रही है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनता से लगातार जुड़े रहने का लाभ उन्हें चुनाव में मिला। बीडीसी चेयरमैन बनने के बाद अब उन्हें पूरे विकास खंड तीसा के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं को गति मिलेगी और क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। चुनाव परिणाम को लेकर ग्राम पंचायत देहरा, चांजू तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
अपनी जीत पर चैन लाल ने मतदाताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास खंड तीसा के समग्र विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने भी इस जीत को संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षों में हिमाचल बनेगा स्वास्थ्य क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री

जायका-2 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय होंगे 1300 करोड़ रुपये, प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियों का होगा विकेंद्रीकरण: ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री का सीएमओ, बीएमओ व एमएस से सीधा संवाद, प्रदेश में पहली...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएपी खाद 150 रुपए महंगी : 1200 से बढ़ाकर 1350 रुपए तय की केंद्र सरकार ने

चंडीगढ़ :  केंद्र सरकार ने डीएपी खाद के रेट बढ़ा दिए हैं। अगले सीजन से किसानों को डीएपी खाद 150 रुपए महंगी मिलेगी। पंजाब में पहले 1200  थी तो अब कीमत 1,350 रुपए हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ विधानसभा से वर्तमान मंत्री से हर वर्ग के लोग परेशान : अनिल

ऊना :  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल मनकोटिया ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में पूरी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौरासी मंदिर में बिजली का पोल गिरने से 13 साल की बच्ची की मौत

बैजनाथ : हिमाचल में चंबा के भरमौर में मंगलवार को चौरासी मंदिर में बिजली का पोल गिरने से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल...
Translate »
error: Content is protected !!