आपदा प्रबंधन पर जागरुकता के लिए बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों ने लगाई दौड़ : डीडीएमए ने ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत आयोजित की प्रतियोगिताएं

by
एएम नाथ। हमीरपुर 14 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर ने मंगलवार सुबह चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता ‘रन फॉर रेजिलियंस’ आयोजित की, जिसमें लगभग 258 बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों ने भाग लेकर आपदाओं से बचाव का संदेश दिया।
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सुबह 7 बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क से इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर रेजिलियंस’ का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की।
इसके बाद चिल्ड्रन पार्क में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में एसपी भगत सिंह ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। महिला और पुरुष के चारों अलग-अलग आयु वर्गों में प्रथम पुरस्कार के रूप में 4100 रुपये नकद एवं मैडल, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये एवं मैडल और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये एवं मैडल प्रदान किए गए। इनके अलावा चौथे से दसवंे स्थान तक के धावक-धाविकाओं को पांच-पांच सौ रुपये के पुरस्कार दिए गए।
एसपी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करके डीडीएमए ने एक बहुत ही सराहनीय पहल की है। इससे आम लोग जहां आपदा के प्रति जागरुक होंगे, वहीं बच्चे और युवा खेलकूद को अपनी आम दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित होंगे। इससे पहले, एडीसी अभिषेक गर्ग ने उपायुक्त, एसपी, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, प्रतियोगिता के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, डीएसपी नितिन चौहान, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं वो 1 करोड़ युवा जिन्हें हर महीने 5000 रुपए मिलेंगे…….क्या है योग्यता?

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। अपने बजट भाषण में उन्होंने नौकरियों और स्किल से जुड़ी 5 पीएम पैकेज स्कीम्स का जिक्र किया। इसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के लिए लेटी ‘मृत’ महिला- चिता से उठकर बैठ गई : बरहामपुर में हुई आश्चर्यजनक घटना……

भुवनेश्वर:  महिला अंतिम संस्कार होने से महज कुछ सेकेंड पहले चिता से उठकर बैठ गई। जी हां, ओडिशा के बरहामपुर में जिस महिला को मृत मानकर उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए चिताभूमि गये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार 27 हजार करोड़ का कर्ज़ लेकर भी विकास करवाने में नाकाम : डा. राजीव बिंदल

एएम नाथ।  धर्मशाला, 17 सितंबर :  एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने तथा 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये के नोटो का चलन बंद करने के आदेश :2000 रुपये के नोट 30 सितंबर बैंको में जमा हो सकेंगे

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध...
Translate »
error: Content is protected !!