आपदा में नुक्सान से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण जरूरी: एडीसी मनेश कुमार

by
डीडीएमए की कार्यशाला में अधिकारियों को दिए सुरक्षित भवन निर्माण के टिप्स
हमीरपुर 13 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां हमीर भवन में सुरक्षित भवन निर्माण पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, शहरी विकास, नगर एवं ग्राम योजना विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों तथा कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए एडीसी मनेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य एवं भूकंप तथा भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षित भवन निर्माण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर भवनों के निर्माण सुरक्षित स्थान पर और सिविल इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार किए जाएं तो भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नुक्सान से बचा जा सकता है।
एडीसी ने सभी प्रतिभागी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कार्यशाला में दी जाने वाली सुरक्षित भवन निर्माण से संबंधित सभी जानकारियों को आम लोगों के साथ भी सांझा करें और उन्हें जागरुक करें।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने एडीसी, कार्यशाला के अन्य वक्ताओं और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा जिला में आईडीडीआरआर के उपलक्ष्य पर आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यशाला के तकनीकी सत्र में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, एनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हेमंत कुमार विनायक, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डॉ. सुरेश कुमार वालिया और अन्य विशेषज्ञों ने सुरक्षित भवन निर्माण के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर 30 जनवरी :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मंगलवार को जिले भर में शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई।  इस अवसर पर जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसरों में सुबह 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फॉरेस्ट गार्ड 2 साल की कॉन्ट्रेक्ट जॉब के तुरंत बाद होंगे परमानेंट : हाईकोर्ट ने आदेश किए जारी

शिमला :  हिमाचल हाई कोर्ट 31 दिसंबर, 2020 से पहले अनुबंध आधार पर नियुक्त सैकड़ों वनरक्षकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इन वनरक्षकों को दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करते ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए  मतदान पूर्वाभ्यास आयोजित : जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा  :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में सभी उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

229 शिक्षकों को बांटे टेबलेट : शिक्षा क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत- केवल पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अक्तूबर :  ‘शिक्षा संवाद और शिक्षक’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर संवाद हेतु कार्यक्रम में उपमुख्य सचेतक हिमाचल विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!