एसपी ऊना का पदभार आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह ने संभाला

by
ऊना 19 फरवरी – वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह ने 19 फरवरी को पुलिस अधीक्षक ऊना का पदभार ग्रहण कर लिया है। 50 वर्षीय राकेश सिंह मूलतः हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रहने वाले हैं तथा उन्हें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग पदों पर विभागीय कार्य करने का लंबा अनुभव है। राकेश सिंह ने पुलिस विभाग में वर्ष 2002 में हिमाचल पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में प्रवेश किया। उन्होंने काजा, बैजनाथ, पालमपुर तथा जवाली नामक स्थानों पर उप पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने हमीरपुर तथा ऊना में विभागीय सेवाएं दीं। जिला ऊना में एसपी का पदभार ग्रहण करने से पूर्व राकेश कुमार ने जिला हमीरपुर के बस्सी में पांचवी आईआरबीएन में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे।
जिला ऊना में एसपी का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए राकेश सिंह ने बताया कि नशा मुक्त ऊना, यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, अवैध खनन की रोकथाम तथा कानून के प्रति आम व्यक्ति का भरोसा कायम करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ऊना पुलिस बल को और अधिक सुदृढ करने के साथ साथ जिला के धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के भेष में आने वाले असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए भी विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइवर अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस बलों का आधुनिकरण करना भी आज के समय की परम आवश्यकता है तथा इस ओर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक आवासीय भवन निर्माण सभा ने मनाया वार्षिक समारोह

सोसायटी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया फैसला, हिम चंडीगढ़ में भी भू- भाग के लिए सोसायटी की ओर से किया जाएगा आवेदन, भू-भाग मिलने पर कालोनी बसाने पर होगा विचार बी बी एन,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने खुद की पहल : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 13 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए देश में ईंधन बचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। खन्ना ने कहा...
हिमाचल प्रदेश

पिता के हत्यारे बेटे को हत्या का दोषी पाया : जिला एंव सत्र न्यायधीश ने कोर्ट ने सुनाई 7 वर्ष की सजा, 10,000 जुर्माना

किन्नौर : पिता की हत्या के आरोप में दोषी पाए जाने पर अभिषेक नेगी (24) निवासी गांव कंगोस, डाकघर शोलडिंग, तहसील निचार व जिला किन्नौर को जिला एंव सत्र न्यायधीश किन्नौर स्थित रामपुर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली : हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा: मुकेश अग्निहोत्री

जल शक्ति विभाग जिला में 1350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कर रहा है कार्य हमीरपुर 26 जनवरी। 75वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!